1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जैकी श्रॉफ ने बेटी को दिया सरप्राइज, पहुंचे 'छोरियां चली गांव' के सेट पर, पापा को देख भावुक हुई कृष्णा

जैकी श्रॉफ ने बेटी को दिया सरप्राइज, पहुंचे 'छोरियां चली गांव' के सेट पर, पापा को देख भावुक हुई कृष्णा

 Published : Sep 25, 2025 07:26 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 07:26 pm IST

जैकी श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर की सरप्राइज एंट्री के बाद कृष्णा इमोशनल हो गईं।

jackie shroff- India TV Hindi
जैकी श्रॉफ ने बेटी कृष्णा को दिया सरप्राइज Image Source : INSTAGRAM/@ZEETV

'छोरियां चली गांव' शो अपने देसी अंदाज, सादगी भरे कंटेंट, गांव की जिंदगी की समस्याओं और सेलेब्रिटी प्रतियोगियों पर बेस्ड है जो ग्रामीण जीवन को दिखाती है। इसी कारण दर्शकों को ये शो खूब पसंद आ रहा है। नए एपिसोड में प्रतियोगियों ने बामुलिया की महिलाओं को मुंबई की ग्लैमरस दुनिया दिखाने की पूरी कोशिश की, जिसमें उन्हें शहर की व्यस्त जिंदगी की एक अलग और अनोखी झलक देखने को मिली। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जैकी श्रॉफ अपनी बेटी कृष्णा श्रॉफ और उनके सह-प्रतियोगियों के अलावा शो के खास मेहमानों से बातचीत करते दिखाई दिए।

जैकी श्रॉफ की सरप्राइज एंट्री ने जीता दिल

जैकी श्रॉफ को 'छोरियां चली गांव' के सेट पर देख सभी महिलाओं को बहुत खुशी हुई। उन्होंने अपनी बेटी को गले लगाने से पहले अपने खास अंदाज में सभी का अभिवादन किया। जैकी श्रॉफ का गर्मजोशी भरा और मिलनसार व्यवहार देख शो में मौजूद रहीं हर महिला ने तारीफ की। इस दौरान एक्टर ने महिलाओं से बातचीत की। साथ ही उन्होंने उनकी बेटी की देखभाल करने के लिए सभी महिलाओं को धन्यवाद कहा।

जैकी श्रॉफ के गले लगा भावुक हुईं कृष्णा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जैकी श्रॉफ एंट्री करते हैं और उन्हें देख कृष्णा श्रॉफ इमोशनल हो जाती हैं। वह दौड़कर अपने पिता को गले लगा लेती है। वहीं, जैकी भी अपनी बेटी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। 

अंजुम फाकीह शो से बाहर

प्रतिभागियों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा था। हाल के एपिसोड में सभी प्रशंसकों और दर्शकों को यह जानकर हैरानी हुई कि अंजुम फाकीह शो से बाहर हो गई हैं। यह टीवी एक्ट्रेस 'तेरे शहर में', 'एक था राजा एक थी रानी' और 'कुंडली भाग्य' जैसे शो में अपने किरदारों के लिए जानी जाती है। बीमारी के बावजूद अंजुम ने अपने टास्क को बेहतरीन तरीके से किया, लेकिन इसके बावजूद वह मुश्किल में पड़ गई।

छोरियां चली गांव के बारे में

रणविजय सिं इस शो को होस्ट कर रहे हैं जो मध्य प्रदेश के एक दूर-दराज के गांव में फिल्माया गया है और अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन में अनीता हसनंदानी, ईशा मालवीय, ऐश्वर्या खरे, कृष्णा श्रॉफ, रिहा सुखेज, रमीत संधू, सुरभि मेहरा, समृद्धि मेहरा और एरिका पैकर्ड जैसे कलाकार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

15 करोड़ में बनी इस कल्ट हॉरर फिल्म के दूसरे पार्ट का हुआ ऐलान, सोहम शाह ने दिया बड़ा अपडेट

Bigg Boss 19: मूवी नाइट में आवेज दरबार पर बसीर अली ने लगाए झूठे आरोप, फूट-फूटकर रोने लगे डांसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन