1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. प्यार में गुलजार हुई जिंदगी लेकिन तबाह हो गया करियर, तलाक लेने के 11 साल बाद करेंगी ऑनस्क्रीन रोमांस?

प्यार में गुलजार हुई जिंदगी लेकिन तबाह हो गया करियर, तलाक लेने के 11 साल बाद करेंगी ऑनस्क्रीन रोमांस?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 28, 2025 08:35 pm IST,  Updated : May 28, 2025 08:35 pm IST

टीवी की दुनिया की स्टार एक्ट्रेस जैनिफर जल्द ही अपने एक्स हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ 11 साल बाद स्क्रीन शेयर कर सकती हैं।

Jenifer- India TV Hindi
जेनिफर Image Source : INSTAGRAM

टीवी की दुनिया की स्टार एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने काम के साथ ही तीखे बयानों और धारदार पर्सनालिटी के लिए सुर्खियों में रहने वाली जैनिफर एक बार फिर खबरों में है। दावा किया जा रहा है कि जैनिफर अपने एक्स हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ 11 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। कभी जैनिफर और करण के बीच खूब प्यार था और इसी प्यार में दोनों की जिंदगी गुलजार थी। लेकिन शादी के बाद जैनिफर के करियर में ऐसा ग्रहण लगा कि तबाही के कगार पर पहुंच गया। जैनिफर खुद ही इसको लेकर बात कर चुकी हैं। 

11 साल बाद करेंगे पर्दे पर रोमांस?

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो जैनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही करण जौहर के साथ रियालिटी शो 'द ट्रेलर्स' में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो जैनिफर और करण पूरे 11 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। हालांकि इससे पहले दोनों टीवी सीरियल्स में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों की लवस्टोरी भी टीवी सीरियल के सेट पर शुरू हुई थी और कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी। 

शादी करते ही तबाह हो गया था करियर

बता दें कि जैनिफर की मुलाकात साल 2009 में हुई थी जब दोनों टीवी 'दिल मिल गए' में एक साथ काम कर रहे थे। दोनों साथ ही में काम करते हुए दोस्त बने और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 2 साल तक डेट करने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 2012 में दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की जिंदगी से प्यार हवा हो गया। साथ ही जेनिफर को करियर में भी झटका लगा और काम मिलना बंद हो गया। इसके बाद जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर से तलाक ले लिया। तलाक के बाद जेनिफर ने अपने रास्ते अलग कर लिए और करण ग्रोवर ने बिपाशा वसु के साथ शादी रचा ली। अब देखना होगा कि दोनों की जोड़ी 11 साल बाद पर्दे पर कितनी जमती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन