1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Jhalak Dikhhla Jaa 10: आज ‘झलक दिखला जा’ को मिलेगा विनर, जानें कहां लाइव आएगा ग्रैंड फिनाले?

Jhalak Dikhhla Jaa 10: आज ‘झलक दिखला जा’ को मिलेगा विनर, जानें कहां लाइव आएगा ग्रैंड फिनाले?

 Published : Nov 27, 2022 08:44 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 08:44 pm IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Grand Finale: 'झलक दिखला जा 10' अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। आज शो का ग्रैंड फिनाले है। आइए जानते हैं आप लाइव कहां-कहां देख सकते हैं।

colorstv- India TV Hindi
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Image Source : COLORSTV

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Grand Finale: डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ को आज विनर मिल जाएगा। ये शो काफी चर्चाओं में रहा है। बता दें ये शो की शुरुआत 3 सितंबर को हुई थी। शुरू से ही इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। फैंस इस शो को काफी पंसद करते हैं। साथ ही यह जानने के लिए भी एक्ससाइटेड हैं की शो का विनर कौन बनेगा। चलिए जानते हैं इस ग्रैंड फिनाले को कितने बजे और कहां देख सकते हैं?

Tiger 3: Salman Khan के साथ Katrina Kaif के अलावा ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर, 'टाइगर 3' में निभाएंगी ये किरदार

बता दें फिनाले में रुबीना दिलैक, श्रीति झा, गश्मीर महाजनी, फैसल शेख और गुंजन सिन्हा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं ग्रैंड फिनाले में एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी नजर आएंगे। शो का ग्रैंड फिनाले रात 8 बजे से कलर्स टीवी पर शुरू होगा जो रात 9:30 बजे तक चलेगा। ये एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वूट’ और ‘जीयो टीवी’ पर भी आप देख सकते हैं। 

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर बेहद खास सरप्राइज देने वाले हैं Vicky kaushal, इस तरह से दिन को बनाएंगे यादगार

खबरों के अनुसार गुंजन सिन्हा को शो का विनर बनाया गया है। गुंजन शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। गुंजन सिर्फ 8 साल की हैं। आज इस बात से पर्दा उठ जाएगा की शो का विनर कौन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन