1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kapil Sharma की चमकी किस्मत, इस एक्ट्रेस ने सरेआम कर दिया KISS

Kapil Sharma की चमकी किस्मत, इस एक्ट्रेस ने सरेआम कर दिया KISS

 Published : May 11, 2023 06:51 pm IST,  Updated : May 11, 2023 06:51 pm IST

अभिनेत्री लेखक सुधा मूर्ति और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा रवीना टंडन 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं।

twitter- India TV Hindi
Kapil Sharma Image Source : TWITTER

कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले कपिल शर्मा को तो बच्चा-बच्चा जानता है। 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार एक नए किरदार की एंट्री हो रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हाल ही में इस शो में कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है, जो शो में सपना का किरदार निभा रहे हैं। आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सेट पर आने वाली हैं। ‘द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। 

ऑन स्क्रीन Sita Mata ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फर्श पर बैठी, लोगों ने बोला 'पब्लिसिटी'

Khatron Ke Khiladi 13: साउथ अफ्रीका जाने से पहले शो से बाहर हुई ये एक्ट्रेस? क्या हाथ से निकलेगा रोहित शेट्टी का शो

इस वीडियो में रवीना टंडन और गुनीत मोंगा और सुधा मूर्ति नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन कपिल को किस करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में सोनी टीवी के ऑफिसियल इंस्टाग्राम में ये प्रोमो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रवीना टंडन बोल रही हैं कि मैंने अंदाज अपना अपना में पर्म वाले घुंघराले वाले बनाये गए थे, पता नहीं क्यों बनाये गए थे? इसी पर कपिल बोलते हैं कि मुझे लगता हैं कि हर किसी को लगता है अपनी पुरानी वाली फोटो देखकर कि क्यों ऐसे, मतलब कोई भी देखे। इसी पर रवीना कपिल को जवाब देते हुए कहती हैं ‘आपको तो अभी भी देखकर लगता होगा? इस बात कपिल के चेहरे का रंग उड़ जाता है। जिसके बाद रवीना उठकर उनके गाल पर किस करती हैं। इस वीडियो पर फैंस एक से एक कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा रवीना टंडन मेरी परी हैं उसने कपिल को किस किया। 

Anushka Sharma को पैपराजी ने बोला ‘सर’, विराट कोहली ने लगा दी क्लास, देखें वीडियो

एक ने कहा लगता है कपिल कुछ दिन अपनी शक्ल नहीं देखेगा। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ये भी खबर सामने आई थी कि 'द कपिल शर्मा शो' जून में बंद होने वाला है। हालांकि इसे लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन