1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anushka Sharma को पैपराजी ने बोला ‘सर’, विराट कोहली ने लगा दी क्लास, देखें वीडियो

Anushka Sharma को पैपराजी ने बोला ‘सर’, विराट कोहली ने लगा दी क्लास, देखें वीडियो

 Published : May 11, 2023 04:20 pm IST,  Updated : May 11, 2023 04:20 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पैपराजी अनुष्का शर्मा को 'सर' बोल रहा है।

twitter- India TV Hindi
Paparazzi called Anushka Sharma Sir Image Source : TWITTER

बॉलीवुड अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन कपल को फैंस बेस्ट जोड़ी में से एक मानते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने मुंबई में रेस्तरां वन8 कम्यून में RCB की टीम को होस्ट किया। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी। इसी बीच एक पैपराजी ने अनुष्का शर्मा को गलती से सर बोल दिया। इस बात को सुनकर विराट गुस्सा हो गए और पैपराजी की क्लास लगा दी। 

The Kerala Story दो राज्यों में बैन होने के बाद विदेश में भी होगी रिलीज, 37 देशों में दिखाई जाएगी फिल्म

Janhvi Kapoor अब पायलट बनने के बाद बनेंगी IFS अधिकारी, इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें अनुष्का शर्मा को ‘सर’ बोलने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में जैसे ही पैपराजी ने अनुष्का को सर बोला वैसे ही क्रिकेटर ने इसे सुना और कैमरामैन को बोला कि मुझे ‘विराट मैम’ बोल दें। विराट और अनुष्का को उनके फनी मोमेंट पर मुस्कुराते हुए देखा गया, जबकि पैपराजो ने तुरंत माफी मांग ली। बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को पिछले कुछ समय से मंदिर में स्पॉट किया जाता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नीम करोली बाबा के दरबार का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। हाल ही में हुए आईपीएल मैच में विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक के बीच विवाद हुआ था। 

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: अनुज-वनराज के बाद अनुपमा के प्यार में दीवाना होगा ये शख्स, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

Khatron Ke Khiladi 13: साउथ अफ्रीका जाने से पहले शो से बाहर हुई ये एक्ट्रेस? क्या हाथ से निकलेगा रोहित शेट्टी का शो

अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की, उन्होंने पिछले साल जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया।'चकदा एक्सप्रेस' फिल्म से चार साल बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।  प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 'चकदा एक्सप्रेस' झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जो 2012 में पद्म श्री पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग भारत और यूके में हुई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन