1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तेजस्वी प्रकाश से इश्क लड़ाते दिखे करण कुंद्रा, लंदन की सड़कों पर हुए रोमांटिक

तेजस्वी प्रकाश से इश्क लड़ाते दिखे करण कुंद्रा, लंदन की सड़कों पर हुए रोमांटिक

 Published : Jul 05, 2024 02:42 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 02:42 pm IST

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लंदन वेकेशन की बेहद रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर फुल स्पॉट लग गया है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी-करण की एक किस करते हुए तस्वीर चर्चा में बनी हुई है।

karan kundra and tejasswi prakash- India TV Hindi
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा रोमांटिक तस्वीर। Image Source : INSTAGRAM

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी लव केमिस्ट्री से अपने फैंस के दिलों पर राज करना बखूबी जानते हैं। कपल हमेशा अपने प्यार करने के अंदाज को लेकर लाइमलाइट में रहती है। कुछ दिनों पहले, करण और तेजस्वी लंदन में छुट्टियां मनाते हुए एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे गए थे। साथ में टूरिस्ट पॉइंट्स पर जाने से लेकर अपने करीबी दोस्त राजीव अदातिया के साथ समय बिताने तक, TejRan ने अपने खूबसूरत पलों की अनदेखी तस्वीरे शेयर कर ब्रेकअप की अफवाहों पर फुल स्पॉट लग दिया है।

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया किस

करण कुंद्रा ने हाल ही में अपने लंदन वकेशन की कई नई तस्वीरें शेयर की है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश उनके साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कपल लंदन ब्रिज पर ली गई कैंडिड तस्वीरों में बेहद रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं, जिसमें से एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करण कुंद्रा अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश को किस करते दिखाई दे रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा लंदन वकेशन की तस्वीरें 

एक तस्वीर में करण तेजस्वी को अपने बाहों में लिए उनके माथे पर किस करते दिख रहे हैं। कपल की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस करण के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है, 'लंदन डंप... मेरी सभी तस्वीरें मेरी लाडी ने क्लिक किया है।' करण-तेजस्वी बीते 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 15' के घर में हुई थी।

ये थी करण-तेजस्वी के ब्रेकअप की अफवाहों की वजह

कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अलग हो गए हैं। ये अटकलें तब सामने आईं जब करण कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेडीलव को विश करते हुए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। हालांकि, इन सभी झूठी अफवाहों पर विराम लगाते हुए तेजस्वी और करण को छुट्टियां मनाते हुए देखा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन