1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक दूजे के हुए करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा, देखें शादी की शानदार तस्वीरें और वीडियो

एक दूजे के हुए करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा, देखें शादी की शानदार तस्वीरें और वीडियो

 Published : Feb 05, 2022 07:37 pm IST,  Updated : Feb 05, 2022 11:49 pm IST

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने आजअपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

Karishma Tanna and Varun Bangera - India TV Hindi
Karishma Tanna and Varun Bangera  Image Source : INSTAGRAM/KARISHMA_TANNA_UNIVERSE

Highlights

  • करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक पार्टी में मिले थे।
  • करिश्मा तन्ना बिग बॉस में भी नजर आई थीं।

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने आज अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सात फेरे ले लिए हैं। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद रहें।

करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। 

करिश्मा तन्ना दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से खूबसूरत लाइट पिंक कलर का लहंगा कैरी किया। इस खूबसूरत लंहगे में धागों से वर्क किया गया है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बन बनाया। 

Karishma Tanna and Varun Bangera
Image Source : INSTAGRAM/TERENCE_HEREKarishma Tanna and Varun Bangera

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी करिश्मा तन्ना की शादी में पहुंचे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर करके शुभकामनाएं दी। 

करिश्मा ने इस लुक के साथ खूबसूरत चोकर के साथ लॉग्स नेकलेस पहना। इस लुक में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं। 

वहीं वरुण के लुक की बात करें तो उन्होंने वहाइट कलर की शेरवानी पहना।

करिश्मा तन्ना कथित तौर पर वरुण से कुछ साल पहले एक पार्टी में मिली थीं। वरुण मुंबई के एक व्यवसायी हैं जो एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक के रूप में काम करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन