1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फेमस एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज, रोमांटिक अंदाज में किया पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान, तस्वीरों पर टिकी निगाहें

फेमस एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज, रोमांटिक अंदाज में किया पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान, तस्वीरों पर टिकी निगाहें

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Apr 06, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 12:49 pm IST

टीवी की फेमस एक्ट्रेस ने बाल ही में अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। शादी के चार साल बाद उन्होंने फैंस को एक गुड न्यूज से उत्साहित कर दिया है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

karishma tanna- India TV Hindi
पति संग करिश्मा तन्ना। Image Source : KARISHMA TANNA INSTAGRAM

इन दिनों फिल्मी दुनिया से कई सितारे गुड न्यूज दे रहे हैं, हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस को गुड न्यूज देकर उत्साहित कर दिया था। उससे पहले सुरभी ज्योति की प्रेग्नेंसी ने भी फैंस को एक्साइट किया। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस जुड़ी गई हैं। शादी के चार साल बाद इस हसीना ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की। टीवी से ओटीटी का सफर तय करने वाली ये हसीना प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं और उनकी ये खुशी सोशल मीडिया पोस्ट में साझ देखने को मिल रही है। पति के साथ हसीना ने खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं जो लोगों का दिल जीत रही हैं  और इसके साथ ही बधाई संदेश का तांता लग गया है। अगर आप सोच में पड़ गए हैं कि ये एक्ट्रेस कौन हैं तो बता दे ये कोई और नहीं बल्कि करिश्मा तन्ना हैं। 

करिश्मा तन्ना के घर गूंजने वाली है किलकारी

भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के जीवन में एक नया और बेहद खूबसूरत अध्याय शुरू होने वाला है। करिश्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं और उन्होंने इस सुखद समाचार को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। सोमवार की सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने घोषणा की कि वह और उनके पति व्यवसायी वरुण बंगेरा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों और को-स्टार्स की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।

यहां देखें पोस्ट

सोशल मीडिया पर खास अंदाज में किया एलान

करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक बेहद प्यारा कैरोजल शेयर किया है। इन तस्वीरों में यह जोड़ा माता-पिता बनने की खुशी को संजोता नजर आ रहा है। तस्वीरों में करिश्मा और वरुण नन्हे बच्चे के जूतों के साथ पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए खास टोपियां पहनी हैं, जिन पर 'मॉम' और 'डैड' लिखा हुआ है। तस्वीरों के साथ करिश्मा ने एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा, 'एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026।' इस कैप्शन के जरिए उन्होंने यह भी खुलासा कर दिया है कि उनका नन्हा मेहमान साल 2026 के अगस्त महीने में दुनिया में कदम रखेगा।

शादी के चार साल बाद बढ़ेगा परिवार

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के रिश्ते की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने 5 फरवरी 2022 को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर अपनी साथ की तस्वीरें साझा करते रहे हैं, लेकिन यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं थी। करिश्मा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही खुशी कपूर के साथ फिल्म 'मॉम' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि 'मॉम'में दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इंडस्ट्री के दोस्तों ने बरसाया प्यार

जैसे ही करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, मनोरंजन जगत की हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में खुशी जाहिर की। खुशी कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी साझा की। वहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 'Awwwwww' लिखकर अपना प्यार जताया। दिया मिर्जा ने भी कपल को बधाई देते हुए 'ओह ये! कांग्रेचुलेशन' लिखा। इनके अलावा जैस्मीन भसीन, ताहिरा कश्यप और सोनल चौहान जैसे कई सितारों ने इस जोड़े को जीवन के इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। करिश्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है और उनके फैंस अब अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के हर सॉन्ग पर भारी पड़ा 34 साल पुराना गाना, कल्ट सिंगर की आवाज कर देगी इमोशनल, समझ आएगा जसकीरत का दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन