1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बहन करीना के गाने पर लड़कों का डांस देख करिश्मा ने बनाया मुंह, गुस्से में हुईं लाल, बीच में ही छोड़ा शो

बहन करीना के गाने पर लड़कों का डांस देख करिश्मा ने बनाया मुंह, गुस्से में हुईं लाल, बीच में ही छोड़ा शो

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 04, 2024 03:16 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 03:16 pm IST

करिश्मा कपूर भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन दर्शकों और अपने फैंस से जुड़े रहने का वह कोई मौका नहीं छोड़तीं। इन दिनों लोलो एक रियेलिटी शो जज कर रही हैं, जहां हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा देख लिया, जिसके बाद उनके चेहरे का रंग ही उड़ गया। करिश्मा को इस कदर गुस्सा आया कि वह शो बीच में छोड़कर ही चलती बनीं

karisma kapoor- India TV Hindi
लड़कों का डांस देख करिश्मा को आया गुस्सा। Image Source : INSTAGRAM

करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रही हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। आज भी करिश्मा को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। एक्ट्रेस पिछले दिनों करिश्मा नेटफ्लिक्स स्पेशल 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। करिश्मा अब ज्यादा फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन किसी ना किसी बहाने फैंस से जरूर जुड़ी रहती हैं। इन दिनों लोलो एक रियेलिटी शो जज कर रही हैं। करिश्मा इन दिनों डांस रियेलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4' जज कर रही हैं और इसे लेकर लगातार चर्चा में बनी हैं।

करिश्मा कपूर को आया गुस्सा

इस बीच करिश्मा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोनी टीवी की ओर से अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें करिश्मा अजीब और गुस्से भरे एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। डांस रियेलिटी शो में आखिर ऐसा क्या हुआ जो अक्सर हंसी-मजाक करने वाली करिश्मा कपूर को गुस्सा आ गया। और थोड़ा बहुत भी नहीं, इतना गुस्सा की वह शो को बीच में छोड़कर ही चलती बनीं। सोशल मीडिया पर करिश्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों नाराज हुईं करिश्मा

प्रोमो में इंडियाज बेस्ट डांसर 4 के दो मेल कंटेस्टेंट बेहद सेंशुअल परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। दोनों लड़के करिश्मा की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के 'अशोका' के फेमस सॉन्ग 'रोशनी' पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस रोमांटिक सॉन्ग में बेबो और शाहरुख खान नजर आए थे। वीडियो में दोनों लड़कों को रोमांटिक ट्रैक पर पर परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस करिश्मा को पसंद नहीं आती और वह नाराज हो जाती हैं।

इसी हफ्ते टेलीकास्ट होगा शो

नाराज करिश्मा को देखकर साजिद खान दोनों लड़कों से पूछते हैं कि उन्होंने करिश्मा से क्या कहा, उनके चेहरे पर चौंकाने वाला भाव क्यों था। करिश्मा को परेशान देख गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर करिश्मा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। करिश्मा के गुस्से वाला एपिसोड इसी हफ्ते दिखाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन