1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा भगवान हनुमान से जुड़ा ऐसा सवाल, भौचक्के रह गए कंटेस्टेंट्स

KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा भगवान हनुमान से जुड़ा ऐसा सवाल, भौचक्के रह गए कंटेस्टेंट्स

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 04, 2023 09:27 am IST,  Updated : Oct 04, 2023 09:28 am IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 37वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने भगवान हनुमान से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछा की कंटेस्टेंट भौचक्के रह गए। ये सवाल, इसका सही जवाब और किसने सबले तेज इस सवाल का सही जवाब दिया ये हम आपको बताएंगे।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। आज गुरुवार को 37वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शो की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि ये हफ्ता मांओं के नाम है और उन्होंने बताया कि हर किसी की जिंदगी को संवारने में मां का कितना अहम किरदार होता है। इसके बाद उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल पूछा, जिसका जवाब दो ही लोग दे सके। भगवान हनुमान से जुड़ा ये सवाल क्या था और इसका जवाब क्या था दोनों ही हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले बताते हैं उनके बारे में जिन्होंने सबसे पहले इस सवाल का जवाब दिया। 

दिव्यांग कंटेस्टेंट का अमिताभ ने बढ़ाया मनोबल

इस सवाल का सही जवाब सिर्फ दो लोग ही दे सके। वर्षा तारा सारावागी ने सबसे तेज 9.34 सेकेंड में इस सवाल का जवाब दिया। इसके बाद उन्हें हॉटसीट पर बुलाया गया। वर्षा दिव्यांग कंटेस्टेंट थीं, जो बैसाखी के सहारे हॉटसीट पर आईं। उन्हें देखकर अमिताभ ने कहा कि अगर हम थोड़े जवान होते तो आपको उठाकर बैठा देते। ये सुनते ही वर्षा शर्मा गईं। वर्षा मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर की रहने वाली हैं। अमिताभ ने बताया कि जबलपुर में ही उनकी पत्नी जया बच्चन का भी जन्म हुआ था। वर्षा पति को कंपैनियन के रूप में लाई थीं। ये हफ्ता मांओं के नाम है। वर्षा ने बताया कि वो बचपन से दिव्यांग हैं और वो हॉटसीट पर आने के काबिल सिर्फ अपनी मां की बदौलत हुई हैं। वर्षा ने अमिताभ से बात करते हुए अपने जीवन की मुश्किलें साझा कीं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी के हर मुश्किल दौर में उनके पति ने उनका साथ दिया। अब आपको बताते हैं। वो सवाल जिसका सही जवाब देकर वर्षा हॉटसीट पर पहुंची थीं। 

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट
वाल्मिकी रामायण के अनुसार, भगवान हनुमान से जुड़ी इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं

ऑप्शन्स

  • लंका जलाया
  • संजीवनी लेकर आए
  • देवी सीते से मिले
  • भगवान राम से मिले

सही जवाब- 

  • भगवान राम से मिले
  • सीते से मिले
  • लंका जलाया
  • संजीवनी लेकर आए

अमिताभ बच्चन को घर-घर में शो ने दिलाई अलग पहचान
बता दें, सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा शो  'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस शो ने अमिताभ बच्चन को घर-घर में अलग पहचान दिलाई है। हॉटसीट पर बुलाने के उनके अंदाज से लेकर सवाल पूछने के स्टाइल ने लोगों को दीवाना बनाया। सोनी टीवी और सोनी लिव पर 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन दिखाया जा रहा है। रात 9 बजे से शो प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें:  शाहरुख खान की 'स्वदेश' की हीरोइन गायत्री जोशी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत; Video आया सामने

माहिरा खान की वेडिंग का नया वीडियो आया सामने, मां की शादी में फूट-फूटकर रोता दिखा बेटा सलीम              

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन