1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग खत्म होते ही रोहित शेट्टी का पहला पोस्ट वायरल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग खत्म होते ही रोहित शेट्टी का पहला पोस्ट वायरल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

 Published : Jul 04, 2024 08:34 am IST,  Updated : Jul 04, 2024 08:34 am IST

'खतरों के खिलाड़ी 14' जल्द ही प्रसारित होने वाला है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हमें टॉप 6 कंटेस्टेंट के नाम पता चल गए हैं। वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने शूटिंग खत्म होने के बाद पहला वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आपकी हंसी बंद नहीं होने वाली है।

Khatron Ke Khiladi 14- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 14 Image Source : INSTAGRAM

'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर नई अपडेट सामने आई है कि शो की शूटिंग खत्म हो चुकी है। शो अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हर कोई इसके लिए प्रसारित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो के प्रोमो सामने आने शुरू हो गए हैं और लोग सेलिब्रिटीज को उनके डर का सामना करते देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। शो की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और इस सीजन के कंटेस्टेंट अपनी शूटिंग की झलकियां शेयर कर दर्शकों को हर तरह की अपडेट शेयर कर रहे हैं। इन सब के बीच अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग खत्म होते ही रोहित शेट्टी ने पहला फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।

रोहित शेट्टी का फनी पोस्ट वायरल

'खतरों के खिलाड़ी 14' के प्रोमो वीडियोज और आए दिन मिल रही अपडेट से फैंस के बीच की एक्साइटमेंट का लेवल और भी बढ़ गया है। इस वक्त शो के होस्ट रोहित शेट्टी का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग खत्म होने के बाद का पहला पोस्ट है। इस वीडियो पर लिखा है, 'खतरों के खिलाड़ी के शूटिंग के आखिर दिन मेरे दिमाग में क्या चलता है?'

खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग हुई पूरी

'खतरों के खिलाड़ी 14' में साल कंटेस्टेंट के तौर पर कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, आशीष मेहरोत्रा, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट, अदिति शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। शो की शूटिंग रोमानिया में हो रही है। सनी वरुण टॉक्स नाम के यूट्यूब चैनल ने टॉप 6 कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा किया है।

खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' की रोमानिया में शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बीच 6 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ चुके हैं। करणवीर मेहरा, नियति फतनानी, सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और निमृत कौर अहलूवालिया टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आ सकते हैं। खैर, अभी तक शो के मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन