1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2 में तुलसी के पोते की एंट्री, 51 साल के एक्टर की दादी बनीं 50 की स्मृति ईरानी, उम्र का झोल देख दर्शकों ने पीटा माथा

KSBKBT 2 में तुलसी के पोते की एंट्री, 51 साल के एक्टर की दादी बनीं 50 की स्मृति ईरानी, उम्र का झोल देख दर्शकों ने पीटा माथा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 28, 2026 05:33 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 05:33 pm IST

स्मृति ईरानी के शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसका टीजर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। लेकिन, इस टीजर को देखने के बाद दर्शकों ने अपना ही सिर पीट लिया है। शो में तुलसी के पोते की एंट्री हुई है, जिसे देखने के बाद दर्शक हैरान हैं।

smriti irani- India TV Hindi
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS

स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दर्शकों के दिलों के साथ-साथ टीआरपी चार्ट पर भी छाया हुआ है। शो में लगातार नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को इस शो से बांध रखा है। ये शो जब से ऑन एयर हुआ है, तभी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस बीच शो में एक नई एंट्री हो गई है, जिसने कई दर्शकों को निराश कर दिया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब तुलसी के बेटे अंश गुजराल के बेटे की एंट्री हो गई है, जिसे देखने के बाद दर्शकों ने अपना ही माथा पीट लिया है। सीरियल के पहले सीजन में अंश गुजराल की भूमिका आकाशदीप सहगल ने निभाई थी और अब उन्होंने ही अंश के बेटे रियो के किरदार में सीजन 2 में एंट्री ली है, जिसे देखने के बाद दर्शक खुश नहीं हैं।

50 साल की स्मृति ईरानी का ऑनस्क्रीन पोता बना 51 साल का एक्टर

शो में जब आकाशदीप सहगल की झलक दिखाई गई थी तो दर्शकों को लगा था कि वह अंश के किरदार में ही वापसी करेंगे, लेकिन उन्होंने अंश के बेटे यानी तुलसी के पोते के किरदार में एंट्री ली है, जिससे फैंस खुश नहीं हैं। दर्शक एकता कपूर के शो की कास्टिंग को लेकर नाराज हैं। दरअसल, तुलसी का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी की उम्र 50 साल है, जबकि आकाशदीप सहगल 51 साल के हैं। यानी आकाशदीप अपनी ऑनस्क्रीन दादी से 1 साल बड़े हैं। उम्र की इस हेरा-फेरी के चलते अब दर्शकों ने शो की कास्टिंग और एकता कपूर की कलाकारों को लेकर चॉइस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया है।

नाराज हुए दर्शक

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के हालिया ट्रेलर में दिखाया गया है कि तुलसी शांतिनिकेतन के बाहर खड़े होकर करण को उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर डांट लगाती है और फिर उसे थप्पड़ मार देती है। इसी बीच जब वो दोबारा करण पर हाथ उठाने वाली होती है, तभी एक शख्स उसका हाथ पकड़ लेता है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अंश का बेटा रियो है, जिसकी शक्ल हूबहू अंश जैसी है। ये देखकर तुलसी चौंक जाती है, क्योंकि सीजन 1 में उसने ही अपने बेटे को गोली मारी थी। लेकिन, रियो के किरदार में आकाशदीप की कास्टिंग से दर्शक खुश नहीं हैं, क्योंकि वह उन्हें इस किरदार के लिए काफी बड़े लग रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक मेकर्स से इस रोल के लिए किसी यंग एक्टर को कास्ट करने की डिमांड कर रहे हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के कलाकारों की उम्र

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के कलाकारों की उम्र की बात करें तो तुलसी विरानी का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी 50 साल की हैं और मिहिर विरानी का किरदार निभा रहे अमर उपाध्याय 49 साल के हैं। वहीं तुलसी-मिहिर के बेटे करण विरानी का किरदार निभा रहे हितेन तेजवानी 52 साल के हैं। यानी वह अपने ऑनस्क्रीन माता-पिता दोनों से बड़े हैं और उनकी पत्नी नंदिनी का किरदार निभा रहीं गौरी प्रधान 48 साल की हैं। गौतम विरानी के रोल में नजर आ रहे सुमीत सचदेव 50 और नोइना साराभाई का रोल निभा रहीं बरखा बिष्ट 46 साल की हैं। यानी, एकता कपूर के शो में कास्टिंग की जबरदस्त हेर-फेर है, लेकिन अब पोते के रोल में 51 साल के आकाशदीप की कास्टिंग ने पूरी कास्ट की उम्र को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः जिम्मी फॉलन के शो में दिलजीत दोसांझ, इंटरनेशनल स्टेज पर बनाया माहौल, होस्ट को सिखाया भांगड़ा, वीडियो वायरल

दो चोटी और कंधे पर बस्ता, स्कूल गर्ल बनीं सैयारा की वाणी, 'शक्ति शालिनी' के सेट से वायरल हुआ अनीत पड्डा का लुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन