1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2 में होगी मिहिर की वापसी, अमर उपाध्याय ने शुरू की शूटिंग

KSBKBT 2 में होगी मिहिर की वापसी, अमर उपाध्याय ने शुरू की शूटिंग

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 12, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 05:08 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अमर उपाध्याय की वापसी होने वाली है, जल्द ही एक्टर शो में नजर आएंगे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वो शूटिंग शुरू करके काफी उत्साहित हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
तुलसी की जिंदगी में मिहिर की वापसी Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर दर्शकों के बीच आजकल एक ही बात की चर्चा है। क्या मिहिर विरानी का किरदार वापस आएगा या नहीं? यह अटकलें अब दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं, क्योंकि खबर है कि अमर उपाध्याय 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अमर उपाध्याय की वापसी उनके शो छोड़ने को लेकर चल रही अटकलों के बाद हुई है। सोशल मीडिया पर खबरें थी कि मेकर्स पिछले कई हफ्तों से उनसे बातचीत कर रहे थे। अब उनके कमबैक से टीआरपी में भी शानदार उछाल देखने को मिलने वाला है। हाल ही में देखने को मिला था कि तुलसी को करण और गौतम पर शक होता है कि वे मिहिर के बारे में कुछ छिपा रहे हैं।

अमर उपाध्याय काफी समय से शो से गायब थे और फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। चैनल ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरों के मुताबिक अमर और प्रोडक्शन टीम के बीच फीस को लेकर जो दिक्कतें थीं, जो अब शायद सुलझ गई हैं। कहानी में दिखाया गया था कि मिहिर विरानी अमेरिका में हैं और परिवार वाले तुलसी से उनके ठिकाने की बात छिपा रहे हैं। हालांकि तुलसी किसी भी कीमत पर सच का पता लगाने के लिए करण और गौतम से लड़ाई कर लेती है। जैसे ही मिहिर का कमबैक होगा, कहानी में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

तुलीस और मिहिर की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 की कहानी हमेशा मिहिर और तुलसी के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इसलिए मिहिर की गैर-मौजूदगी में कहानी अधूरी लगती थी। उनकी वापसी न सिर्फ पुरानी यादें ताजा करेगी, बल्कि शो में नया ड्रामा भी लाएगी और उस मशहूर जोड़ी को फिर से दिखाएगी जिसे फैंस ने सालों से पसंद किया है।

कमबैक पर क्या बोले अमर उपाध्याय?

अमर उपाध्याय कहते हैं, 'सेट पर वापस आना बहुत खास एहसास था। यहां एक अपनापन है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यहां के चेहरे, माहौल और एनर्जी आपको तुरंत पुरानी यादों में ले जाते हैं। ये सीरियल मेरे लिए सिर्फ एक और शो नहीं है। यह मेरे जीवन और करियर का एक अहम हिस्सा है। मिहिर के तौर पर वापसी करना पुरानी यादों, उत्साह और आभार का एक शानदार मिश्रण है। मिहिर के लुक और व्यवहार में अब ज्यादा मैच्योरिटी है। मैं एक्टर के तौर पर दर्शकों से हमेशा जुड़ा रहना चाहता हूं।'

ये भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में समायरा की जबरन शादी करवाएगा करण, तुलसी बनेगी ढाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।