टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसमें नकाबपोश की शांतिनिकेतन में एंट्री से लेकर दामिनी के मिहिर की अंगूठी देखने तक सब कुछ शामिल होगा। अभी तक आपने देखा कि कैसे घर में करण सीसीटीवी कैमरा लगवाता है और गौतम भी उसका सपोर्ट करता है। हालांकि, आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हंगामा होने वाला है, जिसके बाद तुलसी के होश उड़ाने वाले हैं। दामिनी मिहिर की अंगूठी और नकाबपोश को देख हैरान होने वाली है और वह सभी को यह सब बताने का फैसला करती है, जिसके बाद पुलिस जांच करती दिखाई देगी और मिहिर के बारे में पूछताछ करते नजर आएगी।
नंदिनी को तुलसी के खिलाफ भड़काएगी तृप्ति
एपिसोड की शुरुआत करण के उस रहस्यमयी नकाबपोश आदमी को पकड़ने के लिए CCTV कैमरे लगाने से होगी। इसी बीच तृप्ति नंदिनी को तुलसी के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते दिखाई देने वाली है और उसे याद दिलाएगी कि तुलसी ने ही उसके बेटे पार्थ को मारा था। नंदिनी फिर भी चुप रहेगी और इस बारे में बात करने से मना करते दिखाई देगी, जिससे तृप्ति हैरान-परेशान नजर आने वाली है। कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि तृप्ति को शक होगा कि तुलसी ने नंदिनी से सच छिपाया है।
मिहिर की अंगूठी टिकी दामिनी की नजर
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे दिखाया जाएगा कि रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू होने पर ज्ञाति दामिनी से स्टोररूम से बड़े बर्तन लाने को कहेगी। दामिनी अंदर जाते दिखाई देगी और नकाबपोश आदमी को वहां देखकर डर जाएगी, जब वह उसका सामना करने की कोशिश करेगी तो वह उस पर हमला करते दिखाई देगा। हैरानी की बात यह है कि वह उसके हाथ में वही अंगूठी देखेगी है, जो मिहिर पहना करता था। हालांकि, नकाबपोश आदमी वहां से भागता दिखाई देगा, लेकिन दामिनी उसका पीछा करती नजर आएगी और परिवार को बताएगी कि यह शख्स मिहिर हो सकता है, लेकिन करण और गौतम उसे कहते दिखाई देंगे कि नहीं ऐसा नहीं हो सकता है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का प्रीकैप
शोभा और नंदिनी इस बात पर चर्चा करती दिखाई देगी कि क्या नकाबपोश आदमी सच में मिहिर हो सकता है। सुभाष, तृप्ति से उनके पुराने ड्राइवर शंकर के बारे में पूछते हुए दिखाई देगा। दूसरी ओर, तुलसी चिंता में दिखाई देगी और मिहिर की तस्वीर पकड़े यह सोचती दिखेगी कि क्या तुम लौट आए हो तो नकाब के पीछे क्यों छिप रहे हो?
(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)
ये भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में समायरा की जबरन शादी करवाएगा करण, तुलसी बनेगी ढाल