1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' की वजह से बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? मेकर्स ने अफवाहों पर लगाया विराम

क्या 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' की वजह से बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? मेकर्स ने अफवाहों पर लगाया विराम

 Published : Mar 27, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 12:32 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' खत्म नहीं हो रहा है और स्टार प्लस ने बताया कि स्पिनऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' इसकी जगह नहीं लेगा। स्मृति ईरानी ने सभी स्पिनऑफ अफवाहों को खारिज करते हुए यह कहा था कि वह केवल KSBKBT 2 से जुड़ी हैं।

Smriti Irani Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
स्मृति ईरानी Image Source : INSTAGRAM/@SMRITIIRANIOFFICIAL

स्मृति ईरानी के हिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के बंद होने की चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। कुछ दिन पहले ही यह अफवाह उड़ी थी कि यह शो अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसकी जगह कोई दूसरा शो ले लेगा। दरअसल, 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 बंद होने वाला है, लेकिन शो के मेकर्स और ब्रॉडकास्टर स्टार प्लस ने अब एक पोस्ट के जरिए इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 होने वाला है बंद?

चैनल ने 26 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन रिपोर्ट्स को सिर्फ रूमर्स बताया है और शो को बंद करने की किसी भी योजना से साफ इनकार कर दिया। इस बयान में लिखा गया है, 'हमने मीडिया में कुछ ऐसे लेख देखे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन रद्द किया जा रहा है और इसकी जगह क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं ले लेगा। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। हम क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को बंद नहीं कर रहे हैं और फिलहाल इस शो के खत्म होने की कोई तारीख तय नहीं है।'

स्मृति ईरानी होंगी क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं का हिस्सा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के स्पिन-ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' को लेकर भी अफवाहें चल रही थीं कि इसमें रोहित सुचांती और तनीषा मेहता लीड रोल में होंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद इन अटकलों को और जोर मिला, जिसमें 21वीं सदी के रिश्तों के बारे में दिखाया जाएगा। साथ ही स्मृति ईरानी के इस शो में काम करने को लेकर भी चर्चा हो रही थी। हालांकि, स्मृति ईरानी ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था कि वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अलावा किसी अन्य शो से नहीं जुड़ी हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की नई-पुरानी पीढ़ी 

एकता कपूर का सबसे मशहूर डेली सोप 17 साल के ब्रेक के बाद अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आया और 29 जुलाई, 2025 को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का प्रीमियर हुआ। इस शो के साथ स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने तुलसी और मिहिर विरानी के तौर पर वापसी की। कहानी में नई पीढ़ी के कलाकार भी शामिल हुए है, जिनमें रोहित सुचांती, तनीषा मेहता, शगुन शर्मा और अमन गांधी हैं। हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और सुमीत सचदेव भी इसमें नजर आ रहे हैं, जो इसके पहले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अभी कहानी तुलसी के अपने बच्चों के लिए शांति निकेतन लौटने के इर्द-गिर्द घूम रही है।

ये भी पढे़ं-

राहुल रामकृष्णा के भाई का पैराक्वाट जहर से निधन, सरकार से बैन की अपील

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया बेटे का कैसा होता है रिएक्शन, बोलीं- 'मैं खुद में संपूर्ण'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन