1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 08, 2024 02:24 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 02:46 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्टर विकास सेठी का आज निधन हो गया। एक्टर ने 48 की उम्र में अखिरी सांस ली। अचानक आई मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है।

Vikas Sethi- India TV Hindi
विकास सेठी। Image Source : INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गा है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान हासिल करने वाले एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। विकास सेठी की 48 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी मौत की वजह भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक उनके लिए काल बना और उन्हें इस दुनिया से ले गया। विकास सेठी का दुनिया से जाना टीवी इंडस्ट्री और एक्टर के परिवार के लिए बड़ा नुकसान हैं। एक्टर अपने पीछे एक हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। एक्टर की पत्नी और उनके दो नन्हे जुड़वा बच्चों के लिए बेहद मुश्किल वक्त हैं। विकास सेठी की मौत की खबर ने टीवी जगत के साथ ही फैंस को हिलाकर रख दिया है। परिवार में मातम पसर गया है। 

हार्ट अटैक ने ली जान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा', 'कसौटी जिंदगी की' की जैसे शोज का हिस्सा रहे विकास सेठी घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा बन गए थे। साल 2000 में वो टीवी के हैंडसम हंक कहलाते थे। बताया जा रहा है कि 8 सितंबर यानी रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। विकास की मौत नींद में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। अभी तक परिवार की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

यहां देखें पोस्ट

सोशल मीडिया पर रहते थे एक्टिव

विकास इन दिनों एक्टिंग से भले ही दूर थे लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। एक्टर अकसर अपनी पत्नी जाह्नवी सेठी और बच्चों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे। आखिरी पोस्ट एक्टर ने 12 मई को किया है, जिसके जरिए वो अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अगर विकास सेठी की तस्वीरों पर नजर डालेंगे तो एक्टर ने पहले की तुलना में इन दिनों काफी वेट गेन किया था। हमेशा फिट नजर आने वाले एक्टर इन दिनों थोड़े चब्बी दिख रहे थे।

इन फिल्मों में भी विकास ने किया काम

एक्टर की मौत ने लोगों को शॉक दिया है और सोशल मीडिया यूजर्स ये मानने को तैयार नहीं हैं कि अब विकास इस दुनिया में नहीं हैं। 'कभी खुशी कभी गम' में भी विकास नजर आए थे। वो 'नच बलिए 3' का भी हिस्सा थे। 2001 में आई 'दीवानापन' में भी विकास ने काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दीया मिर्जा लीड रोल में थे। आखिरी बार एक्टर 'इस्मार्ट शंकर' में नजर आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला से भी विकास की गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ पार्टी भी किया करते थे। विकास सेठी की जाह्नवी दूसरी पत्नी थी। इससे पहले उनकी शादी अमिता से हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन