1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मीका दी वोटी: जीवनसाथी की खोज में हैं मीका सिंह, कहा- ‘बजेगी मेरी भी शहनाइयां’

मीका दी वोटी: जीवनसाथी की खोज में हैं मीका सिंह, कहा- ‘बजेगी मेरी भी शहनाइयां’

 Published : Mar 11, 2022 07:06 am IST,  Updated : Mar 11, 2022 07:06 am IST

मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।

mika singh- India TV Hindi
mika singh Image Source : INST/STARBHARAT

Highlights

  • मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है
  • वीडियो में इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट और लिंक भी दिया गया है

नेशनल टीवी पर स्वयंवर का खेल पुराना हो चुका है। मगर एक बार फिर सिंगर मीका सिंह उसे तरोताजा करने जा रहे हैं। मीका सिंह ने पुष्टि की है कि वो अपने जीवन साथी को खोजने के लिए एक रियलिटी टीवी शो में दिखाई देंगे।

मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मीका अकेलेपन से हारे और जीवन साथी की तलाश के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मीका को है अपने जीवन साथी की तलाश, किस खुशनसीब पर आएगा मीका का दिल? इसके साथ ही वीडियो में इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट और लिंक भी दिया गया है। 

वीडियो की शुरुआत में मीका एक सोफे लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मीका कहते हैं, लंदन हो पेरिस हो या झुमरी तलैया, इतनी शादियां और पार्टियां होती हैं और मेरी ही गानों पर लाखों दिल और रिश्ते जुड़ते हैं, लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मेरे दिल के कनेक्शन का क्या? मीका आगे कहते हैं कि मैं सोच रहा हूं कोई सोनी कुड़ी लव के ना उसको अपनी लाइफ पाटनर बना लूं? कोई ना जाने ये अकेलेपन, कोई न समझे ये तन्हाईयां, जब वो आएगी, तब बजेगी, मेरी भी शहनाइयां। 

शो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' स्टार भारत पर टेलीकास्ट होगा। इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग 8 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन