1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सास को हजम नहीं हुआ इस हसीना का रिश्ता, कभी बनी थी 8 साल छोटे हिंदू लड़के की मां, फिर उसी से किया ब्याह

सास को हजम नहीं हुआ इस हसीना का रिश्ता, कभी बनी थी 8 साल छोटे हिंदू लड़के की मां, फिर उसी से किया ब्याह

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 04, 2025 11:40 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 07:08 pm IST

टीवी के पर्दे की हिट मुस्लिम हसीना को 8 साल छोटो हिंदू लड़के से प्यार हो गया है और वो भी उससे जो उसका ऑन स्क्रीन बेटा था। ये रिश्ता न लोगों को हजम हुआ और न एक्ट्रेस की सास को। अब एक्ट्रेस ने इसके बारे में बात की है।

kishwar merchant suyash rai- India TV Hindi
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय। Image Source : @KISHWERSMERCHANTT/INSTAGRAM

फिल्मों की तरह ही टीवी के पर्दे पर नजर आने वाले सितारों के भी अलग ठाठ होते हैं। जहां फिल्मों की कमान हीरो के हाथ में होती है, वहीं टीवी सीरियल्स की कमान फीमेल लीड के हाथ में होती है। ये हीरोइनें कभी संस्कारी बहू बनी नजर आती हैं तो कभी वैंप बनकर महफिल लूटती हैं। घर-घर में फैमिली मेंबर की तरह सितारे घुल जाते हैं। आज आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो 90 के दशक में ही टीवी के पर्दे पर नजर आने लगीं। उन्होंने हिट टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' में नॉनी के किरदार से पहचान बनाई और हर किसी की फेवरेट बन गईं। वो एक बेफिक्र लड़की के रोल में नजर आया करती थीं, जो स्कूली दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करती थी। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा ही चर्चा में बनी रही। 

कैसे शुरू हुई किश्वर की लव स्टोरी?

साल 2010 में किश्वर मर्टेंट ने एक्टर-सिंगर सुयश राय को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात टीनी शो 'प्यार की एक कहानी' के सेट पर हुई थी। इस शो में सुयश ने किश्वर के बेटे का रोल अदा किया था। किश्वर उनसे उम्र में सिर्फ 8 साल बड़ी थीं। ऑन स्क्रीन पर दोनों भले ही मां-बेटे के रोल में नजर आए, लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच रोमांस इसी शो से शुरू हुआ। तमाम चीजों को नजरअंदाज कर दोनों प्यार में पड़े और अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले गए। डेटिंग को उन्होंने रिलेशनशिप का स्टेटस दिया और अपनी लव लाइफ को लोगों के बीच लाए। दोनों के बीच 8 साल की उम्र का फासला कभी आड़े नहीं आया और ये प्यार गहराता गया। कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने लाइफ का सबसे बड़ा फैसला किया, जिसे पूरा करने में काफी मुश्किलें भी आईं।

यहां देखें पोस्ट

शादी को लेकर किश्वर ने की बात

किश्वर और सुयश ने साल 2016 में अंतर-धार्मिक शादी की। 6 साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे निरवैर का स्वागत किया। शादी से पहले दोनों एक साथा 'बिग बॉस 9' में साथ नजर आए। शो के दौरान ही दोनों का प्यार और गहराया और बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया। देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट शो में किश्वर मर्चेंट ने अपनी इंटरफेथ शादी और एक बेबी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि धर्म उनके प्यार के बीच कभी भी नहीं आया। उन्होंने बताया कि सुयश की बहन यानी उनकी ननद की शादी भी मुस्लिम शख्स से ही हुई थी, लेकिन 8 साल की उम्र का फासला सुयश की फैमिली के लिए एक कंसर्न था। सुयश की मां इसलिए ही रिश्ते को मंजूरी नहीं दे रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि पहले मुझे उनकी फीलिंग समझ नहीं आती थी, लेकिन अब मैं खुद एक मां हूं तो उनकी परेशानी समझ सकती हूं।

अब किश्वर समझती हैं सास की फीलिंग

किश्वर ने कहा, 'मैं अब एक माँ हूँ, मैं यह बात पूरी तरह समझती हूं। अगर मेरा बेटा भी मुझे आकर बोलता कि तुम्हें पता है कि आठ साल बड़ी लड़की है, तो मैं भी यही कहती, 'यार क्या?' अब एक माँ होने के नाते, वह समझती थीं कि राय की मां क्या सोचतीं।' अब उम्र का फासला कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उस दौर में ये कोई आम बात नहीं थी। प्रियंका चोपड़ा को उन्होंने मिसाल बताया। 40 की उम्र में मां बनीं किश्वर मर्चेंट ने तमाम मुश्किलों को पार किया और कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन