1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेहा भसीन तेज बुखार से हैं पीड़ित, कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

नेहा भसीन तेज बुखार से हैं पीड़ित, कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

 Published : Feb 07, 2022 11:45 am IST,  Updated : Feb 07, 2022 11:48 am IST

बिग बॉस ऑटीटी से चर्चा में आईं नेहा को कोरोना के लक्षणों के मद्देनजर तेज बुखार है।

Neha Bhasin- India TV Hindi
Neha Bhasin Image Source : INSTAGRAM/NEHA BHASIN

Highlights

  • नेहा भसीन हाल के दिनों में बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में नजर आई थीं
  • नेहा भसीन के कई गाने मशहूर हैं

कोरोना वायरस की तीसरी लहर भले ही इतनी घातक न हो, लेकिन यह तेजी से बढ़ रही है। कोविड मामलों की लगातार बढ़ती संख्या के साथ वायरस से संक्रमित होने वाले सेलेब की लिस्ट में नेहा भसीन भी शामिल हो गई हैं। लोकप्रिय सिंगर ने अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। नेहा को कोरोना के लक्षणों के मद्देनजर तेज बुखार है।

नेहा भसीन को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में देखा गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा किया। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 48 घंटों में लगातार तेज बुखार में हूं। मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।" 

Neha Bhasin
Image Source : INSTAGRAM/NEHA BHASINनेहा भसीन का इंस्टा पोस्ट

नेहा भसीन को उनके लोकप्रिय गीतों के लिए जाना जाता है जिनमें स्वैग से स्वागत, चल दम, जग घूमेया, धुनकी, हीरिये, लौंग गवाचा, नई जाना, दिल दिया गल्ला और कई अन्य शामिल हैं। 

उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो नेहा ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 'लाइफ की तो लग गई' से की थी। उन्होंने 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म में के के मेनन और रणवीर शौरी के साथ एक्टिंग की। सिंगर ने बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में अपने अभिनय से दिल जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन