1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'मैं कमजोर नहीं...', शादी के 3 साल बाद अलग हो रहे बिग बॉस के मशहूर कपल? एक्ट्रेस ने बताया सच

'मैं कमजोर नहीं...', शादी के 3 साल बाद अलग हो रहे बिग बॉस के मशहूर कपल? एक्ट्रेस ने बताया सच

 Published : Jun 26, 2025 06:00 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 06:00 pm IST

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच आपसी तनाव की खबरें काफी समय से आ रही थीं। अब टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने एक नोट शेयर किया है, जिसके बाद से वह फिर से चर्चा में हैं।

Aishwarya Sharma- India TV Hindi
ऐश्वर्या शर्मा और नील का तलाक Image Source : INSTAGRAM

पिछले काफी समय से ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अपनी शादी की वजह से जबरदस्त चर्चा में हैं। कपल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ दिखाई नहीं दिए, जिस वजह से उन्हें लेकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानी चल रही है। वहीं कुछ लोगों ने इस बात का भी दावा किया कि दोनों टेलीविजन कलाकार अलग होने जा रहे हैं। बीच में यह भी सुनने में आया कि वे पहले ही अलग हो चुके हैं। इन सबके बीच ऐश्वर्या ने अब एक नया बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि उनके नाम का इस्तेमाल नेगेटिव या झूठी खबरें न फैलाएं।

पति संग तलाक पर ऐश्वर्या शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

ऐश्वर्या ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'मैं लंबे समय से चुप हूं... इसलिए नहीं कि मैं कमजोर हूं, बल्कि इसलिए कि मैं अपनी शांति भंग नहीं करना चाहती हूं। लेकिन जिस तरह से आप में से कुछ लोग ऐसी बातें लिखते रहते हैं जो मैंने कभी नहीं कही, ऐसी कहानियां गढ़ते हैं जिनका मैंने कभी सपोर्ट नहीं किया और बिना फैक्ट्स के अपने उन बातों का प्रमोशन किया। सबसे बड़ी बात मेरे नाम का इस्तेमाल किया हैं... यह सब मेरे लिए बहुत दुख की बात है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं साफ कर दूं: मैंने कोई इंटरव्यू, बयान या रिकॉर्डिंग नहीं दी है। अगर आपके पास कोई सबूत है, कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो है जिसमें मैंने ये बातें कही हैं तो उसे दिखाएं और मेरे नाम पर खबरें फैलाना बंद करें... मेरी जिंदगी आपकी पसंद की नहीं है। मेरी खामोशी कमजोरी नहीं है। कृपया याद रखें कि सिर्फ इसलिए कि कोई चुप है इसका मतलब यह नहीं है कि उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसका मतलब है कि वह शोर के बजाय शांति को चुनता है।'

Aishwarya Sharma
Image Source : INSTAGRAMतलाक की खबरों पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या और नील की पहली मुलाकात

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पहली बार 'गुम है किसी के प्यार में' मिले थे। इसी शो के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। उन्होंने 2021 में शादी की और बाद में 'बिग बॉस 17' में भी साथ नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन