1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Qubool Hai की सहर ने शादी के दो साल बाद दी गुड न्यूज, सात फेरे लेकर हुईं एक्टिंग से दूर, अब बनेंगी मां

Qubool Hai की सहर ने शादी के दो साल बाद दी गुड न्यूज, सात फेरे लेकर हुईं एक्टिंग से दूर, अब बनेंगी मां

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 12, 2026 07:06 am IST,  Updated : Feb 12, 2026 07:06 am IST

टीवी की फेमस एक्ट्रस सुरभि ज्योति ने साल 2024 में शादी की थी और अब दो साल बाद उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस टीवी के पर्दे से दूर एक नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं, जो मदरहुड का सफर है।

Surbhi jyoti- India TV Hindi
पति संग सुरभि ज्योति Image Source : SURBHI JYOTI INSTAGRAM

पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने फैंस के साथ एक बेहद खुशहाल खबर साझा की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह जून 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए साझा किया, जिसे देखकर उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे। सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और उनके पति सुमित सूरी साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों ने अपने पैरों के पास छोटे-छोटे बेबी शूज रखे हैं, जो उनके आने वाले नन्हे मेहमान की ओर इशारा कर रहे हैं।

सुरभि का खास संदेश

इस तस्वीर के साथ सुरभि ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होता है। इस जून में नन्हा प्यार आ रहा है।' इस एक लाइन ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल और शुभकामनाओं की बरसात कर दी। कई लोगों ने लिखा कि वे इस नए सफर के लिए सुरभि और सुमित के लिए बेहद खुश हैं।

यहां देखें पोस्ट

सोशल मीडिया से दूरी की वजह आई सामने

सुरभि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर थीं। उनके फैंस लगातार उनके पुराने पोस्ट पर कमेंट कर पूछ रहे थे कि वह कहां हैं और क्या कर रही हैं। अब जाकर उन्होंने अपनी इस दूरी की वजह बताई है। प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद फैंस को समझ आया कि वह इस खास दौर को निजी तौर पर जीना चाहती थीं। उनके इस फैसले की भी काफी सराहना की जा रही है कि उन्होंने सही समय पर खुद यह खुशखबरी साझा की। जैसे ही सुरभि ने यह घोषणा की, उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। मौनी रॉय, अनीता हसनंदानी सहित कई टीवी सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर प्यार भरे मैसेज लिखे। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने भी कपल के लिए शुभकामनाएं भेजीं और उनके नए जीवन अध्याय के लिए खुशियां मांगीं।

‘कुबूल है’ से मिली पहचान, कई हिट शोज में किया काम

सुरभि ज्योति टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘कुबूल है’ में ज़ोया के किरदार से मिली। इस रोल में उनकी मासूमियत और दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वह ‘नागिन’, ‘गुनाह’ और ‘कोई लौट के आया है’ जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अपने हर किरदार में उन्होंने अलग-अलग शेड्स दिखाकर अपनी प्रतिभा साबित की है।

जिम कॉर्बेट में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग

अपनी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुरभि ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2024 में सुमित सूरी से शादी की थी। उनकी शादी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में हुई थी। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब शादी के दो साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। सुरभि और सुमित के लिए यह नया सफर निश्चित रूप से बेहद खास है। फैंस भी बेसब्री से जून 2026 का इंतजार कर रहे हैं, जब यह स्टार कपल अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

ये भी पढ़ें:  Jodha Akbar: 10 सालों में पूरी तरह बदल गए TV के अकबर, एक झलक में पहचान पाना मुश्किल

'रामायण' में लक्ष्मण के अंदर संजीवीनी बूटी से प्राण फूंकने वाले सुषेण वैद्य याद हैं? कभी बेचते थे पान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन