1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant और आदिल खान के बीच खत्म हुई दूरियां, एक्ट्रेस के पास वापस आए उनके पति, देखिए वीडियो

Rakhi Sawant और आदिल खान के बीच खत्म हुई दूरियां, एक्ट्रेस के पास वापस आए उनके पति, देखिए वीडियो

 Published : Feb 05, 2023 07:28 am IST,  Updated : Feb 05, 2023 07:28 am IST

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी उनके पास वापस आ गए हैं। इस बात को लेकर राखी सावंत काफी खुश हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

viralbhayani- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : VIRALBHAYANI

राखी सावंत कुछ दिनों से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए बीते कुछ दिनों से काफी ज्यादा परेशान थी, लेकिन एक्ट्रेस के जीवन में अब कुछ खुशी के पल आए हैं, जिसको बताते हुए राखी काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बता रही हैं कि आदिल खान उनकी जिंदगी में वापस आ गया है।

एक्ट्रेस उर्वशी की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

राखी सावंत ने बताया "मैं सभी को खुशखबरी देना चाहूंगी कि मेरा आदिल मेरे पास वापिस आ गया है। आज मेरे चेहरे पर फिर से खुशी नजर आ रही है। अब मेरे और आदिल के बीच सब ठीक है। सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। हम दोनों को मिलकर ढेर सारा काम करना हैं। अब आदिल और मेरा जिंदगा बहुत अच्छा है। अब कोई भी गड़बड़ नहीं होगी। मुझे मालूम नहीं है कि नाजुक रिश्तों में आखिर क्या बोलना है। मेरे सिर पर एक दबाव था और मैं थोड़ी डरी हुई थी। मैं अब मेरे आदिल को बदनाम नहीं करूंगी। आदिल मेरा है, मेरे पास रहेगा और किसी के पास नहीं जाएगा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई को मंदिर में देख पाखी के छूटे पसीने, वीनू को पाने के लिए वकील लेकर चव्हाण हाउस पहुंची असली मां

राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अपने निकाह के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी मां का भी निधन हुआ है। कुछ दिनों पहले राखी का मिसकैरेज भी हुआ था। इससे पहले राखी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बोल रही थी अगर मैं मर जाउंगी तो मेरी कब्र पर भी आओगे क्या? एक्ट्रेस का वीडियो काफी वायरल हुआ था। राखी ने कहा था जैसे मेरे हालात हैं, तुम्हें नहीं पता, नहीं पता, क्या होगा। ऐसा सुनकर पैपराजी भी दुखी हो गए थे और बोले थे कि ऐसी बाते न करों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन