1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जेल से छूटते ही Rakhi Sawant के पति आदिल के बदले तेवर, कहा- अब मैं बताऊंगा सच्चाई!

जेल से छूटते ही Rakhi Sawant के पति आदिल के बदले तेवर, कहा- अब मैं बताऊंगा सच्चाई!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 20, 2023 07:04 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 11:41 am IST

राखी सावंत की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति आदिल के जेल जाने का मामला सामने आया था। अब राखी सावंत के पति आदिल जेल से छूट गए हैं। बाहर निकलते ही आदिल का बदला तेवर देखने को मिला।

Rakhi Sawant, Rakhi Sawant husband, Adil durani- India TV Hindi
राखी सावंत और आदिल दुरानी। Image Source : INSTAGRAM

राखी सावंत को उनके बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। राखी कुछ भी करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं। वो काफी बेफिक्र हैं। राखी का स्टाइल भी बॉलीवुड के और स्टार्स से बिल्कुल जुदा है। इसलिए राखी खबरों में बनी रहती हैं। उनका कोई भी वीडियो झट से वायरल हो जाता है। बीते दिनों राखी सावंत अपने पति को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। अचानक से शादी, फिर मारपीट का मामला और इसके बाद पति के जेल पहुंचने की खबर सामने आई थी। अब राखी के पति आदिल दुरानी जेल से छूट गए हैं और वो कई खुलासे करने की बात कर रहा हैं।

आदिल दुरानी ने कहा- मुझे फंसाया गया

जेल से बाहर आने के बाद राखी सावंत के पति आदिल दुरानी को स्पॉट किया गया। सामने आए एक वीडियो में आदिल का कहना है कि उनको राखी सावंत ने फंसाया है। उनकी कोई गलती नहीं थी, बल्कि उन्हें इस पूरे मामले में फ्रेम किया गया। आदिल का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इस मामले की पूरी जानकारी देंगे। इसके साथ ही आदिल ने कहा कि वो राखी की तरह तोड़-तोड़ मामला नहीं बताना चाहते हैं। राखी से मुलाकात की बात पर आदिल चुप रहे। वहीं करोड़ों के मामले की बात पर आदिल ने कहा कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के बताएंगे कि वो राखी को करोड़ों देने वाले हैं या राखी उन्हें करोड़ों देने वाली हैं। आदिल का कहना है कि राखी के साथ कई और लोगों ने मिलकर उन्हें फंसाया था। 

राखी ने लगाए थे ये आरोप
बता दें, आखिरी बार राखी टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस मराठी' में नजर आई थीं। शो से बाहर आने के बाद राखी की मां का निधन हो गया। 'बिग बॉस मराठी'  में राखी को सपोर्ट करने आदिल दुरानी भी पहुंचे थे। इसी बीच उनकी शादी और उनके साथ हुए डोमेस्टिक वॉयलेंस का खुलासा हुआ। राखी ने आदिल से शादी के बाद डोमेस्टिक वॉयलेंस और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा। इसके बाद से ही आदिल पुलिस की गिरफ्त में था, लेकिन अब वो बाहर आ गया है। इसके बाद लगातार राखी ने आदिल पर कई आरोप लगाए और कहा कि दुबई के बिजनेस से लेकर गाड़ियां खरीदने में उसे कैसे ठगा गया था। वहीं अब तक आदिल का पक्ष सामने नहीं आया था। ऐसे में लोगों को आदिल का पक्ष जानने का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के टैटू पर किया रिएक्ट, बताया क्या है दोनों का रिश्ता

'ओएमजी 2' के इस एक्टर को नहीं है फिल्म देखने की इजाजत, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन