1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant स्टाइलिश कपड़ों में आईं नजर, यूजर्स ने कहा- बुर्का कहां चला गया?

Rakhi Sawant स्टाइलिश कपड़ों में आईं नजर, यूजर्स ने कहा- बुर्का कहां चला गया?

 Published : Jan 21, 2023 07:44 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 07:44 pm IST

राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी संग अपनी शादी की खबरों के बीच स्टाइलिश कपड़ों में नजर आईं, इससे पहले राखी ऑरेंज हिजाब में नजर आईं थीं।

Rakhi Sawant instagram- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : RAKHI SAWANT INSTAGRAM

राखी सावंत बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी पहले आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी की खबर और उसके बाद शर्लिन चोपड़ा के मामले में पुलिस से पूछताछ। इस सभी के बाद राखी की मां की बीमारी के कारण चर्चा में थी। फिर राखी का मिसकैरेज हो गया था, लेकिन इस खबर के बाद उनके पति आदिल ने इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया था। आदिल ने बताया था कि ये खबर फेक है। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी अपना दर्द बयां कर रही हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबीता जी' के करीबी का हुआ निधन, अय्यर का भी हुआ बुरा हाल

हाल ही में राखी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो में राखी बता रही हैं कि दिल टूटा हुआ है मेरा। इतना बुरा कभी किसी के साथ न हो। मेरी दोस्त ने मुझे संभाला है। मैंने कपड़े भी अपनी दोस्त के पहने हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस वक्त वे अपनी मां से मिलने जा रही हूं। राखी की मां बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

#AskSRK: फैन ने Shah Rukh Khan से पूछा क्या 'पठान' में है Kissing सीन? एक्टर ने दिया जवाब

कुछ दिनों पहले राखी ने बताया था कि उनकी मां उन्हें पहचान भी नहीं पा रही हैं और होश में नहीं हैं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ और उनका इलाज जारी है। बता दें वीडियो में राखी ने बताया था कि मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मेरी मां के इलाज के लिए मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं। बिल जो ज्यादा है उसको थोड़ा कम कर रहे हैं। मां को 2 महीने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन