1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : दयाबेन बनने की खबरों पर राखी टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मजबूरन बोलना ही पड़ा...!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : दयाबेन बनने की खबरों पर राखी टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मजबूरन बोलना ही पड़ा...!

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Jun 22, 2022 08:20 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 08:39 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी की जगह को लेकर हर दिन नई-नई खबरें सुनने को मिलती हैं। पिछले काफी दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा की जगह अब राखी टंडन नजर आएंगी।

Rakhi Tandon- India TV Hindi
Rakhi Tandon Image Source : INSTA - RAKHIVIJAN/DISHA.VAKANI_

छोटे पर्दे की जानी-मानी ऐक्ट्रेस राखी टंडन पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। दरअसल एक्ट्रेस को लेकर ये खबरें आ रही हैं कि वो जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी को रिप्लेस करने वाली है। फैंस लंबे वक्त से दिशा का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन अब लगता है कि उनकी वापसी होना मुश्किल है। मेकर्स काफी वक्त से दिशा वकानी की जगह के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। 

लेकिन अभी तक उनकी जगह लेने वाली किसी भी अदाकारा को मेकर्स फाइनल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में राखी का नाम दिशा की जगह लिया जा रहा है। खबरों की मानें तो दयाबेन का किरदार राखी टंडन निभाती हुई नजर आएंगी। हालांकि जब राखी से इस मामले पर बात की गई तो उनका जवाब तो कुछ और ही था। 

अभिनेत्री राखी टंडन ने इन खबरों को अफवाह बताया है कि वो इस शो में दयाबेन का किरदार निभाने जा रही है। राखी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह काफी दिनों से अपना नाम ऑनलाइन देख रही हैं। अब तक ये अफवाह बंद नहीं हुई तो मुझे बोलना ही पड़ रहा है। 

राखी टंडन को हम पांच में स्वीटी माथुर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई सीरियल में काम किया है। जिसमें देख भाई देख, बनी अपनी बात, तहकीकत, हीना, गीत, मधुबाला, नागिन 4 और बहुत कुछ शामिल हैं। वह बिग बॉस के दूसरे सीजन में भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कृष 3, मनी है तो हनी है, गोलमाल रिटर्न्स और थैंक यू जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़िए

TRP: 'अनुपमा' की हालत अभी भी खराब, इस शो ने मारी है इस हफ्ते टीआरपी में बाज़ी

Kapil Sharma और उनकी टीम लाइव परफॉर्मेंस के लिए कनाडा हुई रवाना, यूजर्स बोले - फिर से झगड़ा मत करना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन