1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'केवल उन्हें ही पता था कि..' सिद्धार्थ शुक्ला से 9 महीने चली थी रश्मि देसाई की लड़ाई, अब एक्ट्रेस ने बताई वजह

'केवल उन्हें ही पता था कि..' सिद्धार्थ शुक्ला से 9 महीने चली थी रश्मि देसाई की लड़ाई, अब एक्ट्रेस ने बताई वजह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 18, 2025 07:52 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 07:52 am IST

बिग बॉस 13 के दौरान रश्मि देसाई और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के काफी चर्चे थे। दोनों शो में एक-दूसरे से बात करना तक पसंद नहीं करते थे। अब अभिनेत्री ने इस झगड़े पर खुलकर बात की और इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

Rashami Desai- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई। Image Source : INSTAGRAM

रश्मि देसाई छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शोज में काम किया है। 'उतरन' एक्ट्रेस रियेलिटी शो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस का ये सीजन रियेलिटी शो का सबसे हिट सीजन माना जाता है। एक्ट्रेस फिलहाल टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों रश्मि रीजनल सिनेमा में भी काम कर रही हैं। उन्हें गुजराती फिल्म 'मॉम तने नहीं समझे' में भी देखा गया था। बिग बॉस 13 के दौरान दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से रश्मि देसाई का झगड़ा भी काफी चर्चा में था। जिस पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की।

बिग बॉस 13 में खुलकर दिखा था रश्मि-सिद्धार्थ का झगड़ा

रश्मि देसाई हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला से अपने झगड़े के बारे में बात की। रश्मि ने कहा- 'मैंने सिद्धार्थ के साथ काम किया और मेरा अनुभव काफी अलग रहा। बिग बॉस 13 में लोगों ने हमें अलग-अलग लाइट में देखा, शो में हम लड़ते थे, क्योंकि हमारा इतिहास था। ये बहुत ही ज्यादा कड़वा हो गया था। हमने करीब डेढ़ से 2 साल तक साथ काम किया और हमारे बीच मतभेद इतने बढ़ते गए कि हमने एक-दूसरे से बात करना ही बंद कर दिया था।'

9 महीने सिद्धार्थ-रश्मि ने नहीं की थी बात

रश्मि आगे कहती हैं- 'हमने करीब 9 महीने तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। हमारे बीच की अनबन इतनी बढ़ गई थी कि हम एक-दूसरे का चेहरा देखना तक पसंद नहीं करते थे, लेकिन हमने साथ में काफी प्रोफेशनल तरीके से काम किया था। सिद्धार्थ एक बहुत ही शानदार को-एक्टर थे, जिनके साथ मैंने काम किया है। उनका दिल बहुत साफ और अच्छा था। बदकिस्मती से 2018 मेरे लिए अच्छा समय नहीं था। इस साल मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे। मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था। जब बिग बॉस में फैमिली वीक था और वो मुझे पानी देने आए, सिर्फ उन्हें पता था कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं।'

हम आंखों-आंखों में बात करते थे- रश्मि देसाई

सिद्धार्थ को याद करते हुए रश्मि आगे कहती हैं- 'हम आंखों-आंखों में बात करते थे, हमारे बीच एक अनकहा रिश्ता था, जिसकी मैं इज्जत करती हूं। मेरी भांजी उनसे बहुत प्यार करती थी, वह अक्सर उनसे सेट पर मिलने जाती थी। वो उसके साथ खेलते भी थे। सिद्धार्थ को बच्चे बहुत पसंद थे। हमारे बीच भले ही मतभेद था, लेकिन वो उसके साथ बहुत फ्रेंडली थी, मैंने दोनों को बात करने से कभी नहीं रोका।' मालूम हो कि अभिनेता ने 2 सितंबर 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हार्ट अटैक के चलते अभिनेता का निधन हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन