1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कहां गई हिटलर दीदी? 43 की उम्र में भी कम नहीं हुआ है चार्म, नया अवतार देखकर उड़ जाएंगे होश, सामने आया वीडियो

कहां गई हिटलर दीदी? 43 की उम्र में भी कम नहीं हुआ है चार्म, नया अवतार देखकर उड़ जाएंगे होश, सामने आया वीडियो

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 13, 2026 11:34 am IST,  Updated : May 13, 2026 11:57 am IST

अगर आपने 'हिटलर दीदी' टीवी शो देखा है, तो इस सीरियल में तेज तर्रार दीदी के रोल में नजर आईं रति पांडे भी याद ही होंगी। इस शो को खत्म हुए 13 साल हो चुके हैं और इन 13 सालों में रति पांडे भी काफी बदल गई हैं।

rati pandey- India TV Hindi
रति पांडे। Image Source : YOUTUBE/ANMOL TV

'कसौटी जिंदगी की' से लेकर 'कुमकुम भाग्य तक' ऐसे कई टीवी शोज आए हैं, जिन्होंने सालों साल दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन, कुछ सीरियल्स ने एक-दो साल दर्शकों का मनोरंजन किया और इतने लोकप्रिय हुए कि आज भी इनकी चर्चा होती है तो इनकी कहानी और कलाकार सब दर्शकों को याद आ जाते हैं। इन्हीं टीवी शोज में 'हिटलर दीदी' का नाम भी शामिल है। जिसका पहला एपिसोड नवंबर 2011 को आया था और 2013 में ये सीरियल ऑफ एयर हो गया, लेकिन 2 ही सालों में इस शो के किरदार इतने लोकप्रिय हो गए कि आज भी इस शो का जिक्र होते ही इसके कलाकारों की झलक आंखों के सामने आ जाती है। खास तौर पर तेज-तर्रार दीदी यानी 'हिटलर दीदी' का रोल निभाने वालीं रति पांडे, जो सीरियल में लीड रोल में नजर आई थीं। इस बीच रति एक बार फिर चर्चा में हैं।

43 की उम्र में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत

रति पांडे इन दिनों अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रति ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और रति पांडे को देखकर सभी हैरान रह गए। रति 43 साल की हो चुकी हैं और अब भी वैसी ही लगती हैं, जैसी 10 साल पहले लगती थीं। रति के करियर की बात करें तो उन्होंने 2007 में 'शादी स्ट्रीट' से डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने 2006 में जी टीवी के हंट रियेलिटी शो 'आईडिया जी सिनेस्टार्स की खोज' में बतौर कंटेस्टेंट डेब्यू किया था। मगर उन्हें असली पहचान 2008 में आए यूथ शो 'मिले जब हम तुम' में नुपुर का किरदार निभाकर मिली और फिर 'हिटलर दीदी' में इंदिरा का किरदार भी काफी हिट रहा।

'दीया और बाती हम' फेम एक्टर से जुड़ा था नाम

रति पांडे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। एक समय पर उनका नाम 'दीया और बाती हम' में सूरज की मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर अनस राशिद से जुड़ा था, लेकिन फिर 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों को अलग हुए 10 साल गुजर चुके हैं, लेकिन कभी इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। अनस से अलग होने के बाद अब भी जहां रति पांडे ने शादी नहीं की है तो वहीं अनस राशिद 2017 में हिना इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वहीं रति पांडे सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हैं, लेकिन अब भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं।

हिटलर दीदी में निभाया लीड रोल

रति पांडे ने जी टीवी के फेमस शो 'हिटलर दीदी' में मेन लीड प्ले किया था। इसमें उन्होंने इंदिरा शर्मा नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसके ऊपर उसके घर की जिम्मेदारी होती है। इन जिम्मेदारियों को पूरा करने और समाज के सामने खड़े रहने के लिए इंदिरा ऊपर से तो बहुत तेज-तर्रार होने का दिखावा करती है, लेकिन अंदर से बहुत सॉफ्ट होती है। शो में अपने किरदार और अभिनय से रति अग्निहोत्री सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल थीं।

ये भी पढ़ेंः फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 48 साल के मशहूर एक्टर दिलीप राज का निधन, कैसे गई जान?

कपूर खानदान की बहू, जिसने बड़े पर्दे पर चाचा ससुर के साथ किया रोमांस, 51 साल बाद भी हिट है 4 मिनट का ये गाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन