1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ओम नमः शिवाय' के शिव अब कहां हैं? गले में असली सांप डालकर की शूटिंग, 29 सालों में इतने बदल गए यशोधन राणा

'ओम नमः शिवाय' के शिव अब कहां हैं? गले में असली सांप डालकर की शूटिंग, 29 सालों में इतने बदल गए यशोधन राणा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 15, 2026 12:18 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 12:18 pm IST

दूरदर्शन पर सालों पहले प्रसारित होने वाला पौराणिक धारावाहिक 'ओम नम: शिवाय' आपको याद है? इस धारावाहिक में यशोधन राणा ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। तो चलिए जानते हैं कि अब यशोधन राणा कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

yashodhan rana- India TV Hindi
यशोधन राणा। Image Source : INSTAGRAM/@RANA_YASHODHAN_SINGH

क्या आपको दूरदर्शन पर सालों तक प्रसारित हुए पौराणिक धारावाहिक 'ओम नमः शिवाय' में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले यशोधन राणा याद हैं? एक समय था जब टीवी पर आने वाले धारावाहिकों की लोकप्रियता किसी फिल्म से कम नहीं थी। लोग अपने सारे काम-धाम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे। इसी दौर में आए 'ओम नमः शिवाय' को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज था, जिसमें यशोधन राणा ने भगवान शिव की मुख्य भूमिका निभाई थी और इस दौरान उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि लोग उन्हें देखते ही हाथ जोड़ लेते थे। जब तक धारावाहिक आता, हाथ जोड़कर स्क्रीन के सामने बैठे रहते। चलिए जानते हैं कि आज के समय में यशोधन राणा कहा हैं और कैसे दिखते हैं।

गले में असली सांप डालकर की थी शूटिंग

यूं तो कई कलाकारों ने छोटे-बड़े पर्दे पर महादेव की भूमिका निभाई है, लेकिन जो लोकप्रियता यशोधन राणा को ये किरदार निभाकर मिली, वो आज तक किसी को नहीं मिल पाई है। महादेव के किरदार में यशोधन इस कदर रम गए थे कि आज भी लोग उन्हें उनके इस किरदार के लिए याद करते हैं। खास बात तो ये है कि ये उनका डेब्यू शो था और शो को उन्होंने अपना 100 प्रतिशत देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि उन दिनों उन्होंने गले में असली सांप डालकर शो की शूटिंग की थी।

इंडस्ट्री में अब भी एक्टिव हैं यशोधन राणा

यूं तो दर्शक आज भी यशोधन राणा को उनके भगवान शिव वाले किरदार के लिए उन्हें याद करते हैं, लेकिन अभिनेता आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगातार फिल्में, टीवी शोज और विज्ञापन कर रहे हैं। हालांकि, साइड रोल होने के चलते कई बार लोग उन्हें नोटिस नहीं कर पाते, जिसकी एक वजह उनका बदला लुक भी है। यशोधन राणा इन 29 सालों में इतने बदल गए हैं कि किसी के लिए भी पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल है। यशोधन राणा काफी फिटनेस फ्रीक हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

इन किरदारों से भी बटोरी सुर्खियां

यशोधन राणा ने भगवान शिव के किरदार से तो सुर्खियां बटोरी हीं, उन्होंने इंद्रजीत, मेघनाद, प्रहलाद और कृष्ण के किरदार भी निभाए हैं। 'ओम नमः शिवाय' के अलावा वह आक्रोश, सावधान इंडिया, सीआईडी और अदालत जैसे शोज में काम किया है। यशोधन राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने 'ओम नमः शिवाय' में काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए कहा था- 'ओम नमः शिवाय के दौरान मेरे गले में असली सांप था। तब इसकी इजाजत थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है। शूटिंग के दौरान हमें काफी मुश्किलें हुईं, क्योंकि पता नहीं होता था कि सांप क्या करेगा, कहां जाएगा।'

ये भी पढ़ेंः नागार्जन बनने वाले थे 'धुरंधर' के रहमान डकैत? सुपरस्टार ने बताया दावों का सच, अक्षय खन्ना को बताया शानदार

रणबीर कपूर के मन को भाई 'धुरंधर', रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ, 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' पर दिया अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन