1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. SaReGaMaPa 2022 Winner : जानिए 19 साल की Neelanjana Ray के बारे में सबकुछ

SaReGaMaPa 2022 Winner : जानिए 19 साल की Neelanjana Ray के बारे में सबकुछ

 Published : Mar 07, 2022 12:06 pm IST,  Updated : Mar 07, 2022 12:06 pm IST

SaReGaMaPa 2022 Winner Neelanjana Ray: टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा- 2022' की विजेता एक 19 साल की लड़की बनी। नीलंजना रे ने इतनी छोटी उम्र में ये मुकाम हासिल किया।

SaReGaMaPa 2022 Winner: Know everything about 19 year old Neelanjana Ray- India TV Hindi
नीलंजना रे Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • नीलंजना रे इंडियन आइडल में भी विनर बनने से थोड़ा चूक गई थीं
  • नीलंजना रे ने अपने संघर्ष को लेकर कमाल की बात कही है
  • नीलंजना रे को करीब 10 लाख रुपए का पुरस्कार और ट्रॉफी दिया गया

SaReGaMaPa 2022 Winner Neelanjana Ray: टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा- 2022' की विजेता एक 19 साल की लड़की बनी। नीलंजना रे ने इतनी छोटी उम्र में ये मुकाम हासिल किया। नीलंजना रे को करीब 10 लाख रुपए का पुरस्कार और ट्रॉफी दिया गया है। अब आगे वो क्या करना चाहती हैं इसको लेकर नीलंजना ने बताया है।

नीलंजना पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे अलीपुर से यहां तक का सफर तय की हैं। संघर्ष को लेकर नीलंजना ने साफ तौर पर कहा है कि बहुत संघर्ष नहीं किया जैसा कि अक्सर देखने-सुनने को मिलता है। मगर नीलंजना यह भी कहती हैं कि संगीत की कला के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की।

सच में आज नीलंजना की मेहनत रंग लाई और  सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा- 2022' की विजेता बनीं। उनकी जीत पर रिश्तेदार और पड़ोसी बेहद खुश हैं। यकीनन जब वो जीतकर घर लौटेंगी तब जोरदार तरीके से स्वागत होगा। हालांकि जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

ई-टाइम्स के साथ बातचीत में नीलंजना ने बताया, "मैं 12वीं की पढ़ाई कर रही हूं। इस साल होने वाले बोर्ड एग्जाम्स भी देने हैं। इसलिए मैं घर जाने के बाद पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस करूंगी।" फिलहाल नीलंजना बोर्ड की परीक्षा के लिए पूरी तरह झोंक देंगी।

ये भी पढ़ें- VIDEO: राखी-रणवीर ने किया कमरतोड़ डांस, यूजर्स लिख रहे- दोनों फुल पागल...

नीलंजना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फोटो आदि शेयर करती रहती हैं। अगर उनके फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर 286k यूजर्स इन्हें फॉलो करते हैं। वहीं बता दें, नीलंजना रे इंडियन आइडल की रनर अप रह चुकी हैं। उस दौरान उन्हें करीब 5 लाख रुपए का पुरस्कार मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन