1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: राखी-रणवीर ने किया कमरतोड़ डांस, यूजर्स लिख रहे- दोनों फुल पागल...

VIDEO: राखी-रणवीर ने किया कमरतोड़ डांस, यूजर्स लिख रहे- दोनों फुल पागल...

 Published : Mar 07, 2022 11:32 am IST,  Updated : Mar 07, 2022 12:31 pm IST

Rakhi Sawant-Ranveer Singh Dance: एक्टर रणवीर सिंह और राखी सावंत का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इनके डांस को देखकर पागल हो रहे हैं।

VIDEO: Rakhi Sawant Ranveer Singh- India TV Hindi
राखी सावंत और रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • राखी ने कहा- देखो मैं पेड़ बनकर आई हूं, पेड़...
  • रणवीर सिंह ने भी राखी के साथ जमकर किया डांस
  • दोनों का डांस वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Rakhi Sawant-Ranveer Singh Dance: एक्टर रणवीर सिंह और राखी सावंत का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इनके डांस को देखकर पागल हो रहे हैं। रविवार को इंडियन टेलीविजन एकैडमी (ITA) के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। बस फिर क्या दोनों ने मिलते ही डांस कर के फैंस का दिन बना दिया। राखी ने रणवीर के साथ खूब मस्ती भी की।

राखी सावंत ने रणवीर सिंह के गाने 'ततड़ ततड़' पर मिलकर डांस किया। इसी दौरान रणवीर सिंह का एका छोटा सा फैन स्टेज पर आ गया और एक्टर ने उसे हद किया। इस तरह से उनका फैंस भी खुश हो कर चला गया।

राखी सावंत हमेशा की तरह इस बार भी अलग ड्रेस में दिखीं। राखी सावंत ने रणवीर सिंह को हग किया। साथ ही रणवीर से कहा भी कि, "आज मैं पेड़ बनी हूं, फूल लगाया है।" वाकई राखी ने अपने सिर के ऊपर बड़ा सा गुलाब का फूल लगाया था।

इतना ही नहीं राखी सावंत ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का आइकॉनिक पोज भी किया। दोनों की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट करके खूब मजे ले रहे हैं। यूजर ने लिखा, 'राम मिलाई जोड़ी... लग रही है एक दम।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन