1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शेफाली जरीवाला का आखिरी पोस्ट वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला को गले लगाकर किया था याद, 42 की उम्र में मौत

शेफाली जरीवाला का आखिरी पोस्ट वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला को गले लगाकर किया था याद, 42 की उम्र में मौत

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 28, 2025 10:21 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 10:21 am IST

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने बॉलीवुड को सन्न कर दिया है। महज 42 साल में ही दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस शेफाली का आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है। जिसमें शेफाली टीवी के एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को गले लगाते दिख रही हैं।

shefali Jariwala- India TV Hindi
शेफाली जरीवाला Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शेफाली हार्ट संबंधी बीमारियों समेत कुछ दूसरी चीजों से ग्रसित थीं। शुक्रवार की रात शेफाली के सीने में अचानक दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया। अब शेफाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। ऐसे में शेफाली का एक्स पर किया गया आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शेफाली ने अपने बिग बॉस-13 के दोस्त रहे सिद्धार्थ शुक्ला को गले लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ शेफाली ने एक भावुक कैप्शन लिखते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का भी 40 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया था। 

शेफाली की मौत से दंग रह गई इंडस्ट्री

शेफाली जरीवाला काफी फिट थीं और रोजाना जिम किया करती थीं। शेफाली अक्सर ही अपनी फिटनेस की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। शेफाली की तमाम फिटनेस के बाद भी उनकी असमय मौत हो गई थी। महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया है। फिल्मी सितारों ने शेफाली के निधन पर दुख जताया है। मीका सिंह समेत तमाम फिल्मी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी खबर शेयर की है और शेफाली को श्रद्धांजलि दी है। 

एक गाने ने बनाया था स्टार

बता दें कि शेफाली जरीवाला की करियर की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। साल 2002 में शेफाली ने 'कांटा लगा' गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस गाने ने शेफाली को सुपरहिट हीरोइन बना दिया। इसके बाद शेफाली लगातार फिल्मों में काम करती रहीं। फिल्मों के साथ शेफाली ने कई टीवी सीरियल में भी अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। शेफाली के कई सीरियल और उनके किरदार हिट रहे। टीवी सीरियल्स के साथ शेफाली ने रियालिटी शोज में भी कमाल का काम किया और अपने पति के साथ डांसिंग शो का भी हिस्सा रहीं। अब शेफाली के निधन से टीवी इंडस्ट्री काफी दुखी है और श्रद्धांजलि दे रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन