1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'धड़कन' स्टाइल में सुनील शेट्टी ने किया भारती सिंह से रोमांस, माधुरी दीक्षित के सामने ही कर लिया किस

'धड़कन' स्टाइल में सुनील शेट्टी ने किया भारती सिंह से रोमांस, माधुरी दीक्षित के सामने ही कर लिया किस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 15, 2024 07:05 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 07:05 pm IST

'धड़कन' एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों टीवी डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में नजर आ रहे हैं। इसी शो की होस्ट भारती सिंह हैं। सुनील शेट्टी और भारती सिंह के बीच रोमांस देखने को मिला, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bharti suneil madhuri- India TV Hindi
भारती सिंह, सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित। Image Source : INSTAGRAM

रियलिटी शो 'डांस दीवाने' इन दिनों लोगों का चहेता शो बना हुआ है और लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस शो में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी बतौर जज नजर आ रहे हैं। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह इस शो की होस्ट हैं। सुनील शेट्टी शो में डैशिंग अवतार में नजर आते हैं, वहीं माधुरी भी लोगों पर बिजली गिराती हैं। दोनों खूब मस्ती-मजाक भी करते हैं। हाल में ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारती सिंह और सुनील शेट्टी के बीच मौज-मस्ती होती दिख रही है। ये मौज मस्ती रोमांस का रूप ले लेती है। दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है। 

मजेदार है सुनील और भारती का रोमांस

सामने आए वीडियो में सुनील शेट्टी 'धड़कन' वाले अंदाज में अपनी सीट से उठकर भारती की ओर आते हैं। इसके बाद वो उन्हें गले लगाकर रोमांस करते हैं और देखते ही देखते वो उन्हें मजाकिया अंदाज में किस कर लेते हैं। वैसे ये किस असल में नहीं होती, ये सिर्फ वो उस सीन को कंप्लीट करने के लिए एक्ट के तौर पर करते हैं। इतना ही नहीं भारती भी इस मोमेंट को एंजॉय करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसते हैं। माधुरी भी इस एक्टर को देखकर खिलखिलाकर हंसने लगती हैं। दोनों को इस तरह देखकर फैंस भी खूब मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो लोगों को हंसाने में पूरी तरह कामयाब है। 

यहां देखें वीडियो

फैंस का रिएक्शन

सुनील शेट्टी और भारती सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक फैन ने लिखा, 'भारती टू गुड', एक और शख्स ने लिखा, 'भारती और सुनील की जोड़ी ने सबको पीछे छोड़ दिया।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'भारती तो शिल्पा शेट्टी को भी टक्कर दे रही हैं।' बता दें, जिस गाने पर सुनील शेट्टी और भारती ने ये परफॉर्मेंस दी ये 'धड़कन' फिल्म के एवर ग्रीन गाने 'दिल ने ये कहा है दिल से' को भोजपुरी में रीक्रेएट कर के तैयार किया गया था। याद दिला दें, फिल्म में इस गाने पर शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार एक साथ थिरकते दिखे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन