1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Sunil Grover Health Update: हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर ने किया पहला पोस्ट, बताई कैसी है उनकी तबियत

Sunil Grover Health Update: हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर ने किया पहला पोस्ट, बताई कैसी है उनकी तबियत

 Published : Feb 10, 2022 10:37 pm IST,  Updated : Feb 10, 2022 11:05 pm IST

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हार्ट सर्जरी कराने के बाद पहला पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में बताया

Sunil Grover shares health update - India TV Hindi
Sunil Grover shares health update  Image Source : INSTAGRAM/WHOSUNILGROVER

Highlights

  • हाल में ही सुनील ग्रोवर की हुई थी हार्ट सर्जरी
  • हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर का पहला पोस्ट

अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हाल में ही हार्ट सर्जरी हुई है। अभिनेता मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से भर्ती थे। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया में फैंस के लिए स्पेशल पोस्ट डाला है। उन्हों बताया कि वह पहले से बेहतर हैं। 

सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया। मेरी हीलिंग चल रही है। आप सब की दुआओं के लिए, कृतज्ञता है मेरी भावना! ठोको ताली!' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी पोस्ट किए। 

जानकारी के मुताबिक, सुनील ग्रोवर के हार्ट में ब्लॉकेज थे। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और उन्हें COVID-19 का भी पता चला था। 

सुनील ग्रोवर की 4 बाईपास सर्जरी हुईं। ऑपरेशन के बाद उनकी पूरी तरह से रिकवरी हुई और सर्जरी के 7 दिन बाद 3 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं। डॉ रमाकांत पांडा ने कहा, 'चूंकि उन्होंने आंतरिक स्तन धमनियों का उपयोग करके सभी धमनी ग्राफ्ट प्राप्त किए हैं, उनके दीर्घकालिक परिणाम अच्छे होने चाहिए और वे उचित देखभाल के साथ लंबी अवधि में सामान्य जीवन जीने में सक्षम होंगे जिसमें उचित आहार, व्यायाम, योग और दवा शामिल होना चाहिए।'

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म तांडव में नजर आए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन