1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सुपरस्टार सिंगर' दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार

'सुपरस्टार सिंगर' दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार

 Published : Dec 27, 2021 10:44 pm IST,  Updated : Dec 27, 2021 10:44 pm IST

'सुपरस्टार सिंगर' सीजन 1 को हिमेश रेशमिया, जावेद अली और अलका याज्ञनिक ने जज किया था। पहले सीजन का प्रीमियर 29 जून, 2019 को हुआ था। अब, चैनल ने दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सुपरस्टार सिंगर- India TV Hindi
सुपरस्टार सिंगर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'सुपरस्टार सिंगर' सीजन 1 को हिमेश रेशमिया, जावेद अली और अलका याज्ञनिक ने जज किया था।
  • 'सुपरस्टार सिंगर 2' जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाला है।

मुंबई: सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने सोशल मीडिया पर प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में 'सुपरस्टार सिंगर' के पूर्व फाइनलिस्ट और विजेता पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश और सलमान अली शामिल हैं। वे सिंगिंग रियलिटी शो के आगामी सीजन की शुरूआत करते नजर आ रहे हैं।

दूसरे सीजन के लिए ऑनलाइन ऑडिशन 26 दिसंबर से सोनी लिप ऐप पर शुरू हो गए हैं। चैनल ने एक प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि शो के लिए ऑडिशन पहले ही शुरू हो चुके हैं।

'83' में अपने अभिनय पर बोले रणवीर सिंह, अपने देश के लिए महसूस की ये फीलिंग

'सुपरस्टार सिंगर' सीजन 1 को हिमेश रेशमिया, जावेद अली और अलका याज्ञनिक ने जज किया था। पहले सीजन का प्रीमियर 29 जून, 2019 को हुआ था। अब, चैनल ने दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

'सुपरस्टार सिंगर 2' जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाला है।

Salman Khan Birthday Celebration: सलमान खान के फार्महाउस पर सेलिब्रिटिज का जमावड़ा, जन्मदिन के जश्न में शरीक होने पहुंचे ये सितारे

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन