1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की हुई शादी, जश्न मे डूबा परिवार, गाना गाते एक्टर का वीडियो वायरल

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की हुई शादी, जश्न मे डूबा परिवार, गाना गाते एक्टर का वीडियो वायरल

 Published : Jul 02, 2026 10:58 am IST,  Updated : Jul 02, 2026 10:59 am IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी हो गई है। अब शादी के फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें शैलेश डांस और गाना गाते दिखाई दे रहे हैं।

Shailesh Lodha- India TV Hindi
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी का जश्न Image Source : INSTAGRAM/@KAIFSABRIOFFICIAL

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा लोढ़ा की शादी कुछ दिन पहले हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड्स एंड होटल में हुई, जहां देश की कई नामी हस्तियां पहुंचीं। इसके अलावा फिल्मी सितारे भी इस जश्न में मौजूद रहे। हालांकि, शादी बिना मीडिया की मौजूदगी के हुई, लेकिन शादी के फंक्शन के अंदर की झलकियां वहां मौजूद रहे गेस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन वायरल वीडियो में 'तारक मेहता' बेटी की शादी में गाना गाते दिखाई दिए।

बेटी की शादी में झूमे शैलेश लोढ़ा

सिंगर कैफ साबरी और हमजा साबरी ने शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में परफॉर्म किया, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। सिंगर ने फंक्शन के कुछ अंदर की, जो वीडियो पोस्ट की है वह सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर के साथ-साथ 'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा भी गाना गाते, नाचते और अपनी बेटी के खास दिन का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच इंटरनेट यूजर्स ने जश्न के इस वीडियो में भारत के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी देखा। शैलेश अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा नहीं हैं और इन वीडियो में शो का कोई और कलाकार भी दिखाई नहीं दिया है। वहीं शैलेश ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की शादी की कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया है।

शैलेश लोढ़ा क्या कर रहे हैं?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा कुछ शो में होस्ट के तौर पर नजर आए। उनका आखिरी फिक्शन शो 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' था, जिसमें उन्होंने एडवोकेट रमेश पटेल का किरदार निभाया था। हालांकि, टीआरपी में रेटिंग अच्छी न होने की वजह से मेकर्स ने यह शो इस साल मई में बंद कर दिया। फिलहाल शैलेश ने अभी तक किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिसमें वह काम कर रहे हों।

ये भी पढे़ं- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिग्गज एक्टर अरविंद वेकारिया का निधन, शो के बाघा से था खून का रिश्ता

'तारक मेहता' के अय्यर भक्ति में दिखे लीन, तनुज महाशब्दे का आध्यात्मिक रूप जीत रहा दिल, जमकर हो रही तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन