1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता' के अय्यर भक्ति में दिखे लीन, तनुज महाशब्दे का आध्यात्मिक रूप जीत रहा दिल, जमकर हो रही तारीफ

'तारक मेहता' के अय्यर भक्ति में दिखे लीन, तनुज महाशब्दे का आध्यात्मिक रूप जीत रहा दिल, जमकर हो रही तारीफ

 Published : Jun 17, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 06:40 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर तनुज महाशब्दे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। अय्यर भाई का आध्यात्मिक रूप लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Iyer aka Tanuj Mahashabde- India TV Hindi
तनुज महाशब्दे Image Source : X/@GEETASHLOKS

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अय्यर भाई सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर तनुज महाशब्दे, जिन्हें लोग प्यार से 'अय्यर' कहते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में तनुज धार्मिक मंत्रों के जाप और भजन-कीर्तन करते दिखाई दे रहे हैं। अब उनका यह क्लिप ऑनलाइन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर की दिल खोलकर तारीफ की और उन्हें 'तारक मेहता' का सबसे बेहतरीन एक्टर भी बताया। 'तारक मेहता' के अय्यर हमेशा अपने इंस्टाग्राम पर आध्यात्मिक पोस्ट शेयर करते रहे हैं, जिसे पता चलता है कि वह भगवान पर कितना विश्वास करते हैं।

तनुज महाशब्दे का आध्यात्मिक रूप जीत रहा दिल

वीडियो में तनुज महाशब्दे एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए आध्यात्मिक सभा में पूरी तरह डूबे हुए नजर आ रहे हैं। लाइट ब्लू कलर की फ्लोरल शर्ट और जींस पहने हुए, वे पूरी तरह से भक्ति में लीन दिखाई दिए। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक यूजर ने कैप्शन लिखा, 'अपनी जड़ों को कभी न भूलें।' एक्टर की तारीफ करते हुए एक और यूजर ने कमेंट किया, 'यह आदमी बहुत कूल है, मैंने उसका एक इंटरव्यू देखा था - वह बहुत विनम्र और अच्छा इंसान है।'

'तारक मेहता' ने तनुज महाशब्दे को दिलाई पहचान

तनुज महाशब्दे एक टेलीविजन एक्टर, राइटर और थिएटर आर्टिस्ट हैं, जो मशहूर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में साइंटिस्ट कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले तनुज को इस शो में साउथ इंडियन किरदार निभाने की वजह से खास पहचान मिली है। वह 2008 में शो के शुरू होने के समय से ही असित मोदी के 'तारक मेहता' से जुड़े हुए हैं और शो की कास्ट के सबसे पसंदीदा सदस्यों में से एक बन गए हैं।

एक्टिंग ही नहीं, इन कामों में भी माहिर हैं तनुज महाशब्दे

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मशहूर होने से पहले तनुज ने 15 साल थिएटर में बिताए और पर्दे के पीछे राइटर के तौर पर काफी काम किया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गए और 'सीआईडी', 'आहट' और 'ये दुनिया है रंगीन' जैसे टेलीविजन शो में काम किया। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स के लिए स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी काम किया है। सोशल मीडिया पर तनुज महाशब्दे की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढे़ं-

मौत से पहले किस हाल में थी संचिता उगले, पारस मदान के खुलासे ने बढ़ाई चिंता, उज्ज्वल शर्मा पर फूटा गुस्सा

'कॉकटेल 2' का 'बंधु 2.0' रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी को मिले मिक्स्ड रिव्यू, किसी ने की तारीफ तो किसी ने उड़ाया मजाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन