1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मौत से पहले किस हाल में थी संचिता उगले, पारस मदान के खुलासे ने बढ़ाई चिंता, उज्ज्वल शर्मा पर फूटा गुस्सा

मौत से पहले किस हाल में थी संचिता उगले, पारस मदान के खुलासे ने बढ़ाई चिंता, उज्ज्वल शर्मा पर फूटा गुस्सा

 Published : Jun 17, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 04:47 pm IST

संचिता उगले की निधन की खबर ने हलचल मचा दी है, जिसके बाद अब उनके दोस्त और एक्टर पारस मदान ने एक बड़ा खुलासा किया है। पारस ने बताया कि मौत से पहले संचिता उगाले किस हाल में थीं।

Sanchita Ugale- India TV Hindi
संचिता उगले और पारस मदान Image Source : INST/@SANCHITA_UGALE,OFFICIALPARASMADAAN

संचिता उगाले की आत्महत्या मामले पर हर दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। 22 साल की इस एक्ट्रेस ने 14 जून 2026 को नालासोपारा में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस अभी इसके पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है। इस बीच इंडस्ट्री में उनके करीबी लोग एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ परेशान करने वाली घटना भी शेयर कर रहे हैं। अब एक्टर पारस मदान ने बताया है कि संचिता अपने शो 'साजन घर' के को-एक्टर उज्ज्वल शर्मा की बातों से बहुत परेशान थी और इस वजह से वह खाना भी नहीं खा पा रही थी।

संचिता उगाले ने मौत से पहले छोड़ दिया था खाना

संचिता उगाले और एक्टर पारस मदान बहुत अच्छे दोस्त हैं, जिनके साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया था। 'टेली चक्कर' के साथ एक इंटरव्यू में पारस ने संचिता के बारे में बात करते हुए बताया कि एक्ट्रेस का मन ठीक नहीं था और उनमें एनर्जी की भी बहुत कमी थी। उसी बातचीत में पारस ने बताया कि संचिता ठीक से खाना नहीं खा रही थी और उनका वजन भी बढ़ गया था। पारस ने इस बात पर भी जोर दिया कि संचिता अपना ध्यान नहीं रख रही थी और हर चीज में उनकी दिलचस्पी खत्म हो गई थी। उनका किसी से बात करने का मन भी नहीं होता था। शूट पर उनकी मां भी उनके साथ जाती थी और जब भी उन्होंने इस मामले पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस पर बात करने से इनकार कर दिया।

संचिता उगाले हुई थी बॉडी शेम का शिकार

इंटरव्यू में आगे पारस ने बताया कि 'साजन घर' के उनके को-एक्टर उज्ज्वल शर्मा की बातों ने ही दिवंगत एक्ट्रेस को परेशान किया था। उज्ज्वल शर्मा द्वारा बॉडी शेम किए जाने के बाद संचिता का कॉन्फिडेंस टूट गया था और इसका उन पर गहरा असर पड़ा था। इस बारे में पारस ने कहा:

'काफी समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार उसने खुलकर बताया कि उसके को-एक्टर उज्ज्वल शर्मा ने उसे परेशान किया था और ऐसी बातें कही थी, जिससे उसका कॉन्फिडेंस एक दम खत्म हो गया था। संचिता ने बताया कि वह उससे कहता था कि वह अच्छी नहीं है और जिंदगी में कभी कुछ खास हासिल नहीं कर पाएगी। उसने यह भी आरोप लगाया कि वह उसे औसत दर्जे का कहता था और उसके शरीर का मजाक उड़ाता था। उसकी बातों का संचिता पर गहरा असर पड़ा था।'

संचिता उगाले की मौत कैसे हुई?

संचिता मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। अचोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विनोद बाग के अनुसार संचिता ने साईं संतोषी बिल्डिंग में अपने घर के बेडरूम में खुद को बंद कर लिया था और शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच साड़ी से छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बता दें कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन संचिता के फैंस का कहना है कि वह इतनी जिंदादिल थी कि आत्महत्या जैसा बड़ा कदम नहीं उठा सकती थी।

ये भी पढे़ं-

16 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, रहस्यमयी हत्या और डर का खतरनाक खेल है 'सुजल', IMDb रेटिंग 8.1

कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ का दर्द नहीं हो रहा कम, इम्यूनोथेरेपी का लिया सहारा, ससुर की हालत में हुआ सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन