1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah की Dayaben का बोल्ड अवतार देखा क्या? VIDEO में साड़ी छोड़ बिकिनी पहन लगाए ठुमके

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah की Dayaben का बोल्ड अवतार देखा क्या? VIDEO में साड़ी छोड़ बिकिनी पहन लगाए ठुमके

 Published : Aug 27, 2022 01:18 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 01:18 pm IST

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Dayaben: दयाबेन को हमेशा शो में साड़ी, बिंदी और चूड़ी पहने देखा गया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

Dayaben AKA disha vakani - India TV Hindi
Dayaben AKA disha vakani Image Source : VIDEOGRAB

Highlights

  • नहीं देखा होगा दयाबेन का ऐसा अवतार
  • वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

TMKOC Dayaben aka Disha Vakani Bold Look: बीते 14 साल से टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) लोगों का मनोरंजन कर रहा है। TRP लिस्ट में भी यह शो काफी दमदार पोजिशन पर बना रहता है। इसके एक-एक किरदार से इसके दर्शकों का दिल से लगाव है। खास तौर पर कई साल पहले शो छोड़ चुकीं जेठालाल (Jethalal) की पत्नी दयाबेन (Dayaben) यानी एक्ट्रेश दिशा वकानी आज भी लोगों की फेवरेट हैं। दिशा शो में हमेशा साड़ी, बिंदी और चूड़ी में नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के पहले दिशा कई बोल्ड किरदार भी निभा चुकी हैं। आज उनका एक ऐसा ही वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं। 

ग्लैमर गर्ल बनीं दयाबेन

यह कहना गलत नहीं होगा कि अपनी फेवरेट दयाबेन के इस वीडियो को देखकर आपको हैरानी ही नहीं होगी बल्कि आपको अपनी आंखों पर यकीन करना भी मुश्किल होगा। यह वीडियो किसी फिल्म के गाने का है, जिसमें दिशा वकानी (Dayaben Disha Vakani) एक चमकीले शॉर्ट स्कर्ट के साथ मैचिंग बिकिनी टॉप पहने हुए हैं। इस वीडियो में वह ग्लैमरस अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। देखिए ये वीडियो...

गरबा नहीं कैबरे कर रहीं दयाबेन 

शो में दयाबेन को इसलिए भी पसंद किया जाता है कि वह जब भी खुश होती है तो तुरंत गरबा डांस शुरू कर देती है। लेकिन इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि दयाबेन गरबा नहीं बल्कि कैबरे डांस  जैसे बोल्ड स्टेप्स कर रही हैं। इस वीडियो में उनकी बोल्ड ड्रेस में उनका परफेक्ट फिगर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। बिकिनी के साथ दिशा ने गले में एक नेकलेस भी पहना हुआ है और उनके बाल एक पोनी टेल में बंधे हुए हैं। 

Janhvi Kapoor ने होने वाली भाभी Malaika Arora को दी बोल्डनेस में मात, देखिए कौन है ज्यादा हॉट

लोगों ने किए मजेदार कमेंट 

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस के मजेदार रिएक्शन भी देखने के लायक हैं। एक ने लिखा है, 'इसे देखने के बाद जेठालाल, बबीता जी को भूल जाएगा।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'हे टप्पू के पापा...', एक यूजर ने लिखा है, 'चंपक चाचा को हार्ट अटैक आ जाएगा।' 

Arjun Kapoor और Malaika Arora ने ऑन कैमरा किया रोमांस, 'चल छैया छैया' गाने पर दोनों ने जमकर किया डांस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन