1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी से शख्स ने पूछी एक रात की कीमत, एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी से शख्स ने पूछी एक रात की कीमत, एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

 Published : Sep 19, 2022 01:50 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 01:50 pm IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फेमस सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ सोशल मीडिया पर एक शख्स ने काफी बेहूदा बात की।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji AKA Munmun Dutta- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji AKA Munmun Dutta Image Source : INSTAGRAM_MUNMUNDUTTA

Highlights

  • बबीता जी से शख्स ने की बदतमीजी
  • एक्ट्रेस को आया गुस्सा
  • उसी की भाषा में दिया जवाब

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji AKA Munmun Dutta: बीते 14 साल से लोगों के दिनों पर राज करने वाले सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का हर किरदार आज खूब नाम कमा चुका है। लेकिन शो की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की तो बात कुछ अलग है। मुनमुन जितना शो में जान डालती हैं उतनी ही वह रियल लाइफ में भी दर्शकों से कनेक्शन बनाए रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन कई बार एक्ट्रेस की सादगी देख लोग अपनी हदें भूल जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ जब एक शख्स ने सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता से बेहूदा सवाल पूछ लिया। लेकिन शायद उस यूजर ने भी नहीं सोचा होगा कि एक्ट्रेस उसे इतना  करारा जवाब दे देंगी। 

यूजर ने कर दी इतनी ओछी बात 

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इतनी फेमस हैं कि उनकी हर तस्वीर और वीडियो वायरल हो जाते हैं। हम देख सकते हैं कि उनके कमेंट बॉक्स में तारीफ करने वालों की लाइन लगी होती है। लेकिन कुछ असमाजिक लोग भी यहां अनाब-शनाब कॉमेंट लिखने से बाज नहीं आते। ऐसा ही कुछ उनकी एक पोस्ट के साथ हुआ, जब उन्होंने ट्रेडीशनल अंदाज में एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने पसंद किया लेकिन वहीं एक व्यक्ति ने अपनी सारी हदें लांघते हुए उनसे उनकी एक रात की कीमत पूछ ली। 

मुनमुन ने दिया करारा जवाब

ऐसे में अक्सर हम देखते हैं कि सेलेब्स चुप रह जाते हैं और ट्रोल या बद्तमीजी करने वालों को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस को इतना गुस्सा आया कि वह कंट्रोल नहीं कर सकीं। उन्हें इस तरह की बदतमीजी बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने उसे उसी की भाषा में करारा जवाब दिया।  

क्या है शो की कहानी 

आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) भारतीय टेलीविजन इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो में से एक है। शो बीते 14 साल से लगातार टेलीकास्ट हो रहा है। यह गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले परिवारों की कहानी है। जिसमें भारत की विविधता और एकता नजर आती है। 

'Taarak Mehta' की बबीता जी कभी फिल्मों में करती थीं आइटम सॉन्ग, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

Janhvi Kapoor Party Photo: एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे बैश में बोल्ड लुक में पहुंची Janhvi Kapoor, तस्वीरों ने मचाया शोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन