1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा ने बताया किन लोगों के लिए होता है बारिश का मौसम रोमांटिक, सुनकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा ने बताया किन लोगों के लिए होता है बारिश का मौसम रोमांटिक, सुनकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

 Published : Apr 30, 2023 08:48 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 08:48 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए कृष्णा अभिषेक की अब शो में वापसी हो गई है। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसे फैंस कापी पसंद कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show Image Source : TWITTER

कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले कपिल शर्मा को तो बच्चा-बच्चा जानता है। 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार एक नए किरदार की एंट्री हो रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हाल ही में इस शो में कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है, जो शो में सपना का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा बता रहे हैं कि किन लोगों के लिए  बारिश का मौसम रोमांटिक होता है। 

Dunki के सेट से लीक हुई Shah Rukh Khan और इस एक्ट्रेस की तस्वीर, पठान से भी ज्यादा दमदार लुक में नजर आए एक्टर

द कपिल शर्मा शो का नया वीडियो सोनी टीवी ने रिलीज किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गरमी और हासिल की स्टारकास्ट नजर आ रही है। इस एपिसोड में स्टारकास्ट और कापिल जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कापिल स्टारकास्ट से पूछते हुए कि आपको कौन सा मौसम पसंद है। इसमें वह बोलती हैं ठंडी का मौसम। बहुत लोग कहते हैं कि बारिश का मौसम बहुत रोमांटिक होता है पर मेरे लिए नहीं है। इस पर कापिल कहते हैं कि बारिश का मौसम सिर्फ उन लोगों के लिए रोमांटिक होता है जिनकी नई-नई शादी हुई होती है। जिनकी शादी को 20-25 साल हो जाते हैं, उन्हें केवल कीचड़ दिखाई देता है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान ने पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश, सूरज पंचोली ने किए और भी बड़े खुलासे

इस Bigg Boss कंटेस्टेंट के साथ हुआ बड़ा हादसा, हॉस्पिटल में करवाया गया भर्ती

बता दें पिछले सीजन तक कृष्णा इस शो का हिस्सा थे, लेकिन कुछ मतभेद के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था, लेकिन कृष्णा की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ये भी खबर सामने आई थी कि 'द कपिल शर्मा शो' जून में बंद होने वाला है। हालांकि इसे लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन