1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show में हो रही है इस कॉमेडियन की ENTRY, अब ऑडियंस हंस-हंस कर होंगे लोट-पोट

The Kapil Sharma Show में हो रही है इस कॉमेडियन की ENTRY, अब ऑडियंस हंस-हंस कर होंगे लोट-पोट

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 06, 2022 11:05 am IST,  Updated : Sep 06, 2022 11:23 am IST

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में सिद्धार्थ सागर स्टैंड अप कॉमेडियन शामिल हो रहे हैं।

The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show Image Source : THE KAPIL SHARMA SHOW

Highlights

  • ‘द कपिल शर्मा शो’ 10 सितंबर 2022 से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है।
  • इस शो में सिद्धार्थ सागर स्टैंड अप कॉमेडियन शामिल हो रहे हैं।

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार शो में कई नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं, जो ऑडियंस को हंसने पर मजबूर करेंगे। वहीं अब इस शो में एक और नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस शो में सिद्धार्थ सागर स्टैंड अप कॉमेडियन शामिल हो रहे हैं। हाल ही में, वह ‘केस तो बनता है’ (Case To Banta Hai) कॉमेडी शो में नजर आए थे। जल्द ही वह कपिल के शो (Kapil Sharma Show) में भी धमाल मचाने वाले हैं।

Bollywood Wrap: निया शर्मा हुई ट्रोल, एक क्लिक में पढ़ें बी-टाउन की कुछ मसालेदार खबरें

हाल ही में सिद्धार्थ सागर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम करने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। उन्होंने कहा “मैं एक शो 'केस तो बनता है' में काम कर रहा था, जिसमें मेरे प्रदर्शन की बहुत सराहना की गई थी। मुझे लगता है कि, इसी वजह से मुझे 'द कपिल शर्मा शो' की पेशकश की गई थी।” कपिल की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, “कपिल के साथ काम करना बहुत अमेजिंग होता है। उनके पास बहुत अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। जब हम स्टेज पर परफॉर्म करते हैं तो ये मुझे बहुत खुशी देता है।”

सिद्धार्थ सागर की परफॉर्मेंस में डांस, कॉमेडी और फन होगा। जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकेंगे। ‘द कपिल शर्मा शो’ 10 सितंबर 2022 से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है।

Jhalak Dikhhla Jaa Contestants Fees: शो में जबरदस्त रकम वसूल रहे हैं स्टार्स, Rubina Dilaik से ज्यादा फीस ले रहे ये Tiktoker

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन