1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP टॉप 5 में हुआ बड़ा बदलाव, शुरू होते ही दूसरे नंबर पर आया नया शो, YRKKH की डूबी नैया

TRP टॉप 5 में हुआ बड़ा बदलाव, शुरू होते ही दूसरे नंबर पर आया नया शो, YRKKH की डूबी नैया

 Published : Mar 26, 2026 03:04 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 03:04 pm IST

11वें हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट आ चुकी है, जिसमें बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' स्पिन ऑफ ने शुरू होते ही अनुपमा को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर जगह बना ली है।

TV TRP Week 11- India TV Hindi
टीवी टीआरपी लिस्ट Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS,SAMRIDHIISHUKLAOFFIC

11वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में हैरान करने वाला बदलाव हुआ, जो शायद ही इसके पहले देखने को मिला होगा। इस हफ्ते भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नंबर वन पर अपनी जगह बनाए हुए। वहीं, 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' ने शुरू होते ही कई हिट शो को पछाड़ दिया है। 'अनुपमा' को अब दो सीरियल से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। लेटेस्ट डेटा के अनुसार, यह हफ्ता काफी हद तक नए शोज के लिए बहुत अच्छा रहा है, जिसमें कुल टीआरपी अंकों में बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। कुछ शो टॉप 5 की रैंकिंग में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

टॉप 3 में एकता कपूर के शो का जलवा कायम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का टीआरपी में दबदबा कायम है और यह एक बार 2.0 रेटिंग के साथ फिर टॉप पर अपनी जगह मजबूती से बनाए हुए है। इसके ठीक पीछे इसका स्पिन-ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' 1.9 की शुरुआती रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर जोरदार एंट्री करने में कामयाब रहा है। वहीं, 'अनुपमा' की रेटिंग में थोड़ी गिरावट आई है और इस हफ्ते यह तीसरे स्थान पर रहा। टॉप 3 में एकता कपूरे के शो और राजन शाही का एक सीरियल है, जो अपनी कहानी की वजह से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में आई गिरवाट

'वसुधा' ने काफी सुधार दिखाया है और यह चौथे स्थान पर वापस आ गया है, जबकि 'गंगा माई की बेटियां' ने पांचवां स्थान हासिल किया है। 'नागिन 7' की रेटिंग में सुधार हुआ है और यह छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 'तुम से तुम तक' फिसलकर सातवें स्थान पर आ गया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रेटिंग में गिरावट आई है और यह आठवें स्थान पर आ गया है। 'लाफ्टर शेफ्स' ने रफ्तर पकड़ी है और यह नौवें स्थान पर पहुंच गया है और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा है और दसवें स्थान पर है।

टीआरपी में छाया स्मृति ईरानी का शो

टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपनी शानदार कहानी की वजह से चर्चा में बना हुआ है, जिसकी वजह से धांसू रेटिंग मिल रही है। कमाल की बात यह है कि 'उड़ने की आशा' टॉप 10 से बाहर हो गया है और अब बारहवें स्थान पर है। 'मन्नत', 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' और 'लक्ष्मी निवास' भी टॉप 10 से बाहर हो गया है।

ये भी पढे़ं-

क्या राहुल वैद्य फिर बनने वाले हैं पिता? पत्नी दिशा परमार की दूसरी प्रेग्नेंसी पर लगाया विराम

YRKKH: अभिरा-अरमान का रिश्ता बना परिवार के लिए मुसीबत, दमयंती करेगी तांडव, आर्यन होगा तबाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन