1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Vaibhavi Upadhyay के अंतिम संस्कार में शामिल हुए दोस्त ने खोला बड़ा राज!

Vaibhavi Upadhyay के अंतिम संस्कार में शामिल हुए दोस्त ने खोला बड़ा राज!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 24, 2023 04:23 pm IST,  Updated : May 24, 2023 04:23 pm IST

वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay) का शव आज मुंबई पहुंचा। बुधवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। एक्ट्रेस के करीबी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

Vaibhavi Upadhyay- India TV Hindi
Vaibhavi Upadhyay Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay) लोकप्रिय टीवी सीरीज 'साराभाई वर्सेज साराभाई' (Sarabhai vs Sarabhai ) में जैस्मीन के किरदार में नजर आती थीं। लोकप्रिय एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। 32 वर्षीय वैभवी की मृत्यु हिमाचल प्रदेश में हुई। ये घटना सोमवार की बताई जा रही है। 

पंचतत्व में विलीन हुईं वैभवी

वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay) का शव आज मुंबई पहुंचा। बुधवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। एक्ट्रेस को अंतिम विदाई देने कई सेलेब्स और एक्ट्रेस के करीबी दोस्त पहुंचे थे। एक्टर जेडी मजेठिया भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल हुए। 

दिसंबर में होनी थी शादी
एक्टर जेडी मजेठिया ने बताया, 'ये बहुत दुखद घटना है। वैभवी हिमाचल खूमने गई थीं। दिसंबर में उनकी शादी थी। ट्रक से धक्का लगकर गाड़ी खाई में गिर गई। वैभवी ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। इस घटना से सबको सीख लेनी चाहिए। इंटर्नल ब्लीडिंग की वजह से उनकी मौत हो गई। ये घटना 22 मई की है।' जेडी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस बारे में जानकारी ळोगों से साझा की थी।

रुपाली ने भी जाहिर किया दुख
बता दें, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी वैभवी की करीबी दोस्त थी। उन्होंने सुबह-सुबह ही सोशल मीडिया स्टोरी पोस्ट कर के बताया था कि उन्होंने अपनी करीबी दोस्त वैभवी उपाध्याय को खो दिया। वो इस बात से काफी शॉक थीं। उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि वैभवी अब उनके बीच नहीं रहीं। वहीं दोपहर होते ही उनके लिए एक दूसरी शॉकिंग न्यूज आ गई। 

इन फिल्मों में किया था काम
बता दें कि वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay) ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई फिल्म 'छपाक' और 'तिमिर' (2023) में काम किया था। इसके अलावा वो टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'क्या कसूर है अमला का' और डिजिटल सीरीज 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' में भी काम करती नजर आईं।

ये भी पढ़ें: 

Anupamaa पर टूटा दुखों का पहाड़, कुछ ही घंटों में खोए अपने दो करीबी!

Nitesh Pandey Death: 'अनुपमा' फेम नीतीश पांडे का इस वजह से हुआ निधन, 51 की उम्र में एक्टर ने ली अंतिम सांस

Aditya Singh Rajput ने दुनिया को अलविदा कहने से चंद मिनट पहले इस शख्स से की बात, इमोशनल कर देगा आखिरी मैसेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन