1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा एक्टर, कैंसर ने किया लाचार, तंगहाली में सहारा बनीं सौम्या टंडन

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा एक्टर, कैंसर ने किया लाचार, तंगहाली में सहारा बनीं सौम्या टंडन

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 22, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 05:28 pm IST

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे कैंसर की चपेट में आ चुके हैं। कई नामी सितारों की तरह ही एक और ऐसा ऐक्टर है जो इस गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और लाचारी में उसके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं। इस हाल में कई सितारे उसका साथ दे रहे हैं।

Vibhu Raghave, Saumya tandon, - India TV Hindi
सौम्या टंडन और विभु राघव। Image Source : INSTAGRAM

हिना खान की कैंसर जर्नी ने काफी लोगों को प्रेरित किया और हौसला दिया कि इस मुश्किल बीमारी का डटकर सामना किया जा सकता है। ताहिरा कश्यप को भी दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और अयुष्मान खुराना की पत्नी ने इसके बारे  में हाल ही में लोगों को एक पोस्ट के जरिए बताया। इसी बीच एक और एक्टर हैं जो सालों से इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी ने उन्हें लाचार और तंगहाल बना दिया है, लेकिन वो आज भी हिम्मत नहीं हारे हैं और इससे लड़ कर जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीमारी ने न सिर्फ एक्टर की सेहत खराब की है बल्कि उनको पाई-पाई का मोहताज भी बना दिया है। यही वजह है कि अब एक्टर लोगों से मदद मांग रहे हैं।

इलाज के लिए नहीं बचे पैसे

इस एक्टर के पास अपने कैंसर के इलाज के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। कैंसर का इलाज कराने के चलते एक्टर के पास पैसों की तंगी हो गई। उनकी मदद के लिए कई एक्टर्स आगे आ रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के कई नामी सितारे इस एक्टर की मदद में लग गए हैं। ये एक्टर को और नहीं बल्कि विभु राघव हैं। टीवी इंडस्ट्री का चर्चित नाम रहे विभु राघव कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रहे हैं। अनेरी वजानी और मिश्कत वर्मा स्टारर 'निशा और उसके कजिन्स' में विभु नजर आए थे। यही वजह है कि उनकी को-एक्ट्रेस और दोस्त अनेरी वजानी उनकी मदद के लिए आगे आई हैं और उनके लिए एक खास पोस्ट भी साझा किया है। एक्ट्रेस ने फैंस से उनकी मदद करने के लिए गुहार लगाई है। 

यहां देखें पोस्ट

मदद के लिए आगे आईं ये एक्ट्रेस

अभिनेता पिछले तीन साल से कोलन के स्टेज 4 के न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं। इलाज के चलते उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई है और वो काम करने की खासा स्थिति में भी नहीं हैं, लेकिन अब भी उनके अंदर जीने की पूरी चाहत है। उनकी एक्ट्रेस दोस्त सौम्या टंडन ने भी इस बात की जानकारी दी और लोगों से मदद का हाथ आगे बढ़ाने के लिए कहा। इसे पहले एक्ट्रेस सिंपल कौल उनकी मदद में आगे आई थीं। अब सौम्या टंडन और अनेरी उनकी मदद कर रही हैं। एक्टर ने अपने ही एक पोस्ट में बताया था कि उनकी मदद के लिए सौम्या कई सालों से लगी हुई हैं। 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस विभु के लिए किसी एंजल से कम नहीं रही हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के लिए एक थैक्ट गिविंग पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर लिखा था, जिसमें कहा गया था कि वो उनके काफी करीब हैं और उनके मुश्किल दौर में कई और एंजल्स के बीच वो एक मसीहे की तरह साथ खड़ी हैं।

यहां देखें पोस्ट

सौम्या ने किया ये पोस्ट

सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'यह पोस्ट हमारे खूबसूरत दोस्त विभु के लिए है जो 4th स्टेज के कोलन कैंसर से पीड़ित है। उसका टाटा अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह कीमोथेरेपी करवा रहा है। हमें उसके इलाज के लिए पैसे और ढेर सारी दुआओं और शुभकामनाओं की जरूरत है। हमें पहले भी आप सभी से बहुत मदद मिली है। इस बार भी उसके लिए पैसे जुटाने की उम्मीद है। कृपया उसका इलाज करवाने में हमारी मदद करें। आप जो भी राशि दे सकते हैं, वो मदद करें। सभी का धन्यवाद। इस लिंक को बायो और स्टोरी में भी डाल रहा हूं।' अनेरी ने भी ऐसा ही पोस्ट साझा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन