1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कैंसर की चपेट में फेमस एक्टर, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग, इलाज के लिए नहीं बचे पैसे

कैंसर की चपेट में फेमस एक्टर, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग, इलाज के लिए नहीं बचे पैसे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 09, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 06:42 pm IST

हिना खान ने पिछले साल एक शॉकिंग खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि वह कैंसर की चपेट में हैं। अभिनेत्री अपनी कैंसर जर्नी से लोगों को मोटिवेट कर रही हैं। इस बीच एक और एक्टर है जो कैंसर से जूझ रहा है।

Vibhu Raghave- India TV Hindi
विभु राघव। Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने फैंस को अपनी कैंसर जर्नी से प्रेरित कर रही हैं। हिना सोशल मीडिया के जरिए फैंस को लगातार अपनी कैंसर जर्नी के बारे में बताती रहीं और लाइफस्टाइल से जुड़ी झलकियां दिखाती रहती हैं। हिना खान लंबे समय से स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी पॉजिटिविटी और उत्साह कम नहीं हुआ है। इस बीच एक और एक्टर है, जो कैंसर की चपेट में है। लेकिन, इस एक्टर के पास अपने कैंसर के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। कैंसर का इलाज कराने के चलते एक्टर के पास पैसों की तंगी हो गई और उनकी एक एक्ट्रेस फ्रेंड ने लोगों से क्राउडफंडिंग की अपील की है।

कोलन कैंसर की चपेट में टीवी एक्टर

टीवी एक्टर विभु राघव कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रहे हैं। विभु, अनेरी वजानी और मिश्कत वर्मा स्टारर 'निशा और उसके कजिन्स' में नजर आए थे। अभिनेता पिछले तीन साल से कोलन के स्टेज 4 के न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर की चपेट में हैं। इलाज के चलते उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई है। उनकी एक्ट्रेस दोस्त सिंपल कौल ने लोगों को इस बात की जानकारी दी और फाइनेंशियल हेल्प मांगी है।

सिंपल कौल का पोस्ट

सिंपल कौल ने अपने पोस्ट में लिखा- 'सभी को नमस्कार, एक बार फिर हम अपने दोस्त विभु राघवे के कैंसर के इलाज के लिए धन जुटा रहे हैं। हमारे दोस्त को 4th स्टेज का कोलन कैंसर है और उन्हें इलाज के लिए मदद के साथ-साथ आपकी दुआओं की भी जरूरत है। हमारे पास धन की कमी है। उनका इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। केटो लिंक हमारे बायो में है। किसी भी तरह की मदद से उनके ठीक होने में काफी मदद मिलेगी। आप सभी का धन्यवाद और उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।'

विभु राघव के इलाज के लिए सिंपल ने मांगी मदद

सिंपल कौल ने अपने दोस्त की मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है, क्योंकि अभिनेता के मेडिकल एक्सपेंसेस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और विभु की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। सिंपल कौल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से विभु के इलाज में मदद की अपील की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन