1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे और सुशांत के रिश्ते को लेकर पहली बार बोले विक्की जैन, कहा- मुझे झेलना पड़ा...

अंकिता लोखंडे और सुशांत के रिश्ते को लेकर पहली बार बोले विक्की जैन, कहा- मुझे झेलना पड़ा...

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 15, 2024 05:26 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 05:26 pm IST

'बिग बॉस 17' में आए कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की लड़ाई लाख समझाने के बाद भी नहीं सुलझ रही। दोनों के बीच का रिश्ता खराब ही होता जा रहा है। घर में दोनों के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है। हाल में ही विक्की अंकिता भड़के दिखे और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी बीच में घसीटा।

Ankita, vicky, sushant- India TV Hindi
अंकिता-विक्की और अंकिता-सुशांत। Image Source : X

'बिग बॉस 17' के घर में एक ओर मुनव्वर तो दूसरी ओर विक्की और अंकिता का मुद्दा छाया हुआ है। विक्की की मां की आलोचना घर के बाहर ही नहीं अब शो में भी होने लगी है। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच का विवाद इतना बढ़ गया है कि उसमें करण जौहर को भी अपनी राय रखनी पड़ी। करण जौहर ने विक्की जैन को इसके लिए काफी सुनाया, जो विक्की को जरा भी रास नहीं आया। इसके ठीक बाद विक्की जैन अंकिता को कहते नजर आए कि उन्होंने काफी कुछ झेला, फिर भी कभी कोई बात नहीं कही। 

करण जौहर ने सुनाई खरीखोटी

विक्की के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करने में करण स्ट्रेटफारवर्ड थे। जब अंकिता काफी देर तक माफी मांगती रहीं तो उन्होंने इस पर विक्की की आलोचना की। करण ने विक्की की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आपको पता है कि उस बातचीत में क्या कमी थी? आपने यह पूछने की जहमत भी नहीं उठाई कि अंकिता इतना सॉरी क्यों बोल रही है।' करण ने बड़ों से सवाल करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भले ही उनका सम्मान करना जरूरी है, लेकिन कई बार वे गलतियां भी कर सकते हैं।

यहां देखें वीडियो 

विक्की ने किया जस्टिफाई 

करण जौहर के मुद्दा उठाने के बाद अंकिता ने विक्की को बताया कि थेरेपी रूम में उनकी मां के साथ उनकी क्या बातचीत हुई थी। अंकिता ने विक्की को बताया कि मेरी मम्मी को पापा (ससुर) ने कॉल करके कहा था कि क्या आप भी अपने पति को ऐसे ही चप्पल-जूते फेंककर मारती हैं। आपकी औकात क्या है। अपने पापा के इन शब्दों के लिए अंकिता को सॉरी कहने की बजाय विक्की जस्टिफाई करते हुए बोले, 'अगर तुम्हारे पापा ये सब देखते तो क्या रिएक्ट करते। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें और उनकी फैमिली को अहंकारी दिखाया जा रहा है। अंकिता और उनकी फैमिली को विक्टिम बताया जा रहा है।'

यहां देखें वीडियो

विक्की ने रखा परिवार का पक्ष

विक्की ने आगे कहा, 'क्या मेरी फैमिली ने आपके साथ किसी भी चीज के लिए रोक-टोक की या आपके पहनावे पर कभी कुछ कहा?' इसके बाद अंकिता ने जवाब दिया, 'हमारी फैमिली ने हमें इस तरह नहीं देखा... मैंने आपकी फैमिली से बहुत प्यार और सम्मान पाया है और मैं उसे खोना नहीं चाहती, इसलिए मैं सॉरी कह रही हूं।' बाद में विक्की ने अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते के बारे में बात की।

सुशांत को लेकर विक्की ने कही बात

उन्होंने कहा, 'जब मैं आपके परिवारवालों के साथ रहने आया तो क्या मैंने कभी दामाद वाला एटीट्यूड दिखाया था? हमेशा एक बेटे की तरह आपके परिवार के साथ रहा। जब मैं आपके साथ रिलेशनशिप में आया... आपका पिछला रिश्ता, जो नेशनल टीवी पर बहुत फेमस था... मुझे उसको लेकर काफी कुछ झेलना पड़ा... मैंने वह सब संभाला। तुमने अपनी मर्जी से मुझसे शादी की... अगर तुम्हें कोई एतराज होता तो तुम मुझसे शादी नहीं करती।'

ये भी पढ़ें: भारती सिंह को सता रहा डर! बोलीं- मेरा बेटा बड़ा होकर मुनव्वर फारुकी न बने...

 'मुनव्वर फारुकी और आयशा दोनों ने दिया धोखा', वीडियो में नाजिला ने सुनाया कच्चा चिट्ठा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन