1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भारती सिंह को सता रहा डर! बोलीं- मेरा बेटा बड़ा होकर मुनव्वर फारुकी न बने...

भारती सिंह को सता रहा डर! बोलीं- मेरा बेटा बड़ा होकर मुनव्वर फारुकी न बने...

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 15, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 04:59 pm IST

मुनव्वर फारुकी की लव लाइफ हॉट टॉक बनी हुई है। मुनव्वर फारुकी की डबल डेटिंग का किस्सा अब किसी से छिपा नहीं है। इसी मौके का फायदा उठाकर शो में आईं कॉमेडियन भारती सिंह ने उन्हें रोस्ट कर दिया। इसका वीडियो भी अब सामने आ गया है।

Bharti singh, munawar faruqui- India TV Hindi
भारती सिंह और मुनव्वर फारुकी। Image Source : X

'बिग बॉस 17' के घर में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान का विवाद बढ़ता ही नजर आ रहा है। दोनों एक दूसरे पर काफी कीचड़ उछाल चुके हैं। दोनों के विवाद में बीते दिन करण जौहर भी छलांग लगाते नजर आए। उन्होंने दोनों को सीख दी और बताया कि पर्सनल मुद्दों को कैसे संभालें। सोशल मीडिया से लेकर 'बिग बॉस 17' के घर अंदर भी इन दिनों सिर्फ मुनव्वर के डबल और ट्रिपल डेटिंग का किस्सा छाया हुआ है। आयशा इस मुद्दे को कई मौकों पर उठाती रहती हैं और जाहिर करती हैं कि मुनव्वर ने उनके साथ ही 2 और लड़कियों को भी चीट किया, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला भी शामिल हैं। अब इसी मुद्दे पर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी तंज कसा है। 

मुनव्वर का उड़ाया भारती ने मजाक

हाल में सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि भारती सिंह 'बिग बॉस 17' में आने वाली हैं। उनके साथ उनके पति हर्ष भी होंगे। इस दौरान कपल शो में नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट को रोस्ट करता नजर आएगा। इस दौरान भारती सिंह मुनव्वर की खिल्ली उड़ाते भी दिखेंगी, जिसकी झलक सामने आ गई है। भारती और हर्ष दोनों मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के विवाद का नाम लिए बिना ही मजाक बनाएंगे और कहेंगे कि वो नहीं चाहते कि उनका बेटा मुनव्वर फारुकी के जैसा बने। ये सुनते ही घर वाले ठहाके लगाकर हंसते दिखेंगे। 

यहां देखें वीडियो 

भारती सिंह ने कही ये बात

सामने आए प्रोमो में भारती सिंह कहती हैं, 'मेरा बेटा है डेढ़ साल का, वो लिफ्ट में जाता है तो कोई लड़की उसके आस-पास आ जाती है। ऐसे में डर लगता है कि वो बड़ा होकर मुनव्वर न बने और बिग बॉस में न आए।' 

क्या है मामला

बता दें, शो में इन दिनों मुनव्वर फारुकी छाए हुए हैं। आयशा खान आने के बाद से ही उन पर आरोप लगा रही हैं कि वो एक साथ कई लड़कियों को डेट करते रहे हैं। इतना ही नहीं आयशा खान ने ये भी बताया कि उन्होंने दो लड़कियों शादी के लिए रिश्ता भी भेजा था, जिसमें से एक वो हैं और दूसरी एक फेमस कॉन्टेंट क्रियेटर है। ऐसे में वो एक ही वक्त पर तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे। इस बात को मुनव्वर फारुकी ने कबूल किया और आयशा से माफी भी मांगी और इस मामले को घर में न उठाने के लिए कहा। 

ये भी पढ़ें: 'मुनव्वर फारुकी और आयशा दोनों ने दिया धोखा', वीडियो में नाजिला ने सुनाया कच्चा चिट्ठा

अब कहां और क्या कर रहे हैं 'तारे जमीन पर' के 'इशान अवस्थी' और उनकी मां, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर               

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन