1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कहां और क्या कर रहे हैं 'तारे जमीन पर' के 'इशान अवस्थी' और उनकी मां, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर

अब कहां और क्या कर रहे हैं 'तारे जमीन पर' के 'इशान अवस्थी' और उनकी मां, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 15, 2024 11:46 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 11:46 am IST

'तारे जमीन पर' पर फेम एक्टर दर्शील सफारी तो आपको याद ही होंगे। इस किरदार को इशान अवस्थी ने निभाया था। इशान का किरदार हर किसी को पसंद आया, लेकिन इसके बाद दर्शील का जलवा किसी और फिल्म में उस कदर नहीं दिखा। वहीं उनकी मां का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस भी अब पूरी तर बदल गई हैं।

Taare Zameen Par, Ishaan Awasthi - India TV Hindi
'तारे जमीन पर' का सीन। Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक 'तारे जमीन पर' है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ ही एक छोटा बच्चा और उसकी मां नजर आए थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। बच्चा थोड़ा ऑटिस्टिक था और उसकी मां उसे बहुत प्यार करती थी। दोनों की जुदाई का इमोशनल सीन हर किसी को याद आता है। 'तुझे सब है पता, है न मां...' जैसा इमोशनल गाना भी इन्ही मां बेटे की जोड़ी पर फिल्माया गया था। मां-बेटे की जोड़ी अब पूरी तरह बदल गई है। बीते 17 सालों में बच्चा बड़ा हो गया है और मां और ज्यादा खूबसूरत। हाल में ही दोनों की तस्वीर एक साथ सामने आई है, जो इस बात की गवाही देती है। 

बदला टिस्का और दर्शील का अवतार 

'तारे जमीन पर' में इशान अवस्थी का किरदार निभाने वाले एक्टर दर्शील सफारी अब यंग बॉय हो गए हैं और उनकी मां के रोल में नजर आ चुकीं टिस्का चोपड़ा अब काफी ग्लैमरस एक्ट्रेस के रोल में नजर आती हैं। दोनों को हाल में ही एक साथ आमिर खान की बेटी आयरा के रिसेप्शन में देखा गया। ब्लू सूट में दर्शील नजर आए और उनके साथ ही उनकी मां का रोल निभाने वाली टिस्का चोपड़ा भी नजर आईं। उन्होंने रेड गाउन कैरी किया था। टिस्का ठीक पुराने वाले अंदाज में ही दर्शील को गले लगाए दिखाई दीं। दोनों के बीच का वो पुराना वाला बॉन्ड दोबारा देखने को मिला। 

यहां देखें तस्वीर

दर्शील सफारी का करियर

बात करें, दर्शील सफारी की तो वो अब मासूस से बच्चे नहीं रहे हैं, बल्कि काफी हैंडसम हो गए हैं। एक्टर 'तारे जमीन पर' के बाद बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में नजर आए, जिसमें उनकी फिल्म 'बम बम बोले' और 'जूक्कोमॉन' को काफी पसंद किया गया। बड़े होने के बाद एक्टर ने बीते साल फिर से फिल्मी दुनिया में कमबैक किया। दर्शील सफारी 'कच्छ एक्सप्रेस' और 'हुकुस बुकुस' में शानदार काम किया। 

टिस्का चोपड़ा का करियर

वहीं बात करें टिस्का चोपड़ा की तो 'तारे जमीन पर' के बाद उनके फिल्मी करियर ने रफ्तार पकड़ी। उन्होंने एक के बाद एक कई सॉलिड फिल्में कीं और अब वो ओटीटी प्लेटफॉर्म की फिल्मों और वेब सीरीज में कमाल कर रही हैं। टिस्का चोपड़ा को 'दिल तो बच्चा है' से उड़ान मिली। 'होस्टेज' और 'दहन' में एक्ट्रेस के दमदार रोल को खूप पसंद किया गया। इसके अलावा 'किस्सा' जैसी फिल्मी में टिस्का चोपड़ा, इरफान खान के साथ नजर आईं। 

ये भी पढ़ें: 'मेरी क्रिसमस' के तीसरे दिन कलेक्शन में दिखा सुधार, 'हनुमान' और 'गुंटूर कारम' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

'पंचायत 3' की प्रधान नीना गुप्ता के डांस मूव्स ने मचाई धूम, रॉकिंग पार्टी का वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन