1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पंचायत 3' की प्रधान नीना गुप्ता के डांस मूव्स ने मचाई धूम, रॉकिंग पार्टी का वीडियो वायरल

'पंचायत 3' की प्रधान नीना गुप्ता के डांस मूव्स ने मचाई धूम, रॉकिंग पार्टी का वीडियो वायरल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jan 15, 2024 07:50 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 07:50 am IST

'पंचायत' की प्रधान नीना गुप्ता ने अपने किलर डांस की वीडियो शेयर की है। एक्ट्रेस का ये इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। फुलेरा गांव की प्रधान के रॉकिंग पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं।

Panchayat 3, Neena Gupta- India TV Hindi
पंचायत 3 की प्रधान नीना गुप्ता के डांस मूव्स वायरल। Image Source : DESIGN.PHOTO

वेब सीरीज 'पंचायत 3' के रिलीज से पहले ही इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। 'पंचायत' के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों सीजन हिट साबित होने के बाद 'पंचायत 3' जल्द ही रिलीज होने वाला है। वेब सीरीज की शूटिंग से जुड़ी अपडेट इसकी स्टार कास्ट आए दिन फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस वेब सीरीज की कहानी और स्टार कास्ट लोगों को बहुत पसंद है। वहीं सोशल मीडिया पर फुलेरा गांव की प्रधान का रोल प्ले करने वाली नीना गुप्ता किसी न किसी वजह से छाई हुई रहती हैं। नीना गुप्ता इस बार अपने किलर डांस मूव्स को लेकर लाइमलाइट में हैं।

नीना गुप्ता के किलर डांस मूव्स

नीना गुप्ता ने जो वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस अपने बोल्ड और हॉट लुक के लिए सुर्खियों में आई हैं। एक्ट्रेस नीना गुप्ता की इस बार कोई फोटो नहीं बल्कि उनका मस्त मौला डांस चर्चा का विषय बना हुआ है। फुलेरा गांव की प्रधान उर्फ नीना गुप्ता शेयर किए गए वीडियो में शॉर्ट ड्रेस में अपने ग्रुप में हॉट डांस करते नजर आ रही है।

यहां देखें वीडियो-

नीना गुप्ता की रॉकिंग पार्टी 

नीना गुप्ता की रॉकिंग पार्टी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। 'पंचायत' में देसी लुक में नजर आने वाली नीना गुप्ता इस वीडियो में ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस का डांस देख सभी चौंक गए हैं। इस ड्रेस में वह काफी स्टाइलिश लग रही है। उनका ये स्टाइलिश और हॉट लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। नीना अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से सभी को सरप्राइज करती रहती हैं।

नीना गुप्ता के बारे में

नीना गुप्ता का नाम 80 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है। नीना गुप्ता ने साल 1982 में आई अपने फिल्म ‘साथ-साथ’ से करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि 'पंचायत 3' में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वेब सीरीज 'पंचायत 3' की शूटिंग चल रही है। इसकी जानकारी भी नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

ये भी पढ़ें:

रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' के सेट शेयर किया धमाकेदार वीडियो, कहा- 'आप लोग पतंग उड़ाइए और मैं...'

'बिग बॉस 17' के इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आए MC Stan, कहा- 'ट्रॉफी आ रही है...'

Deepika-Ranveer के फैन ने शेर खुल गए सॉन्ग पर किया हुक स्टेप, 'फाइटर' एक्ट्रेस का ऐसा रहा रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।