1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये है मोहब्बतें' फेम रुहानिका ने मां का नाम रोशन कर खरीदा था घर, अब लग गया इतना बड़ा आरोप

'ये है मोहब्बतें' फेम रुहानिका ने मां का नाम रोशन कर खरीदा था घर, अब लग गया इतना बड़ा आरोप

 Published : Jan 10, 2023 07:30 am IST,  Updated : Jan 10, 2023 07:30 am IST

ये है मोहब्बतें' फेम रुहानिका धवन ने 15 साल की उम्र में करोड़ों का घर बनवाया, जिसे लेकर लोग रुहानिका की मां पर कई बड़े आरोप लगा रहे हैं।

Ruhanika instagram- India TV Hindi
Ruhanika Image Source : RUHANIKA INSTAGRAM

ये है मोहब्बतें' फेम रुहानिका धवन ने 15 साल की उम्र में करोड़ों का घर बनवाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। रुहानिका को फैंस काफी बधाई दे रहे हैं वही अब कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। हाल ही में रुहानिका धवन की मां पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में उनकी मां पर चाइल्ड लेबर का आरोप लगा है।

तुनिषा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, सुसाइड करने से पहले एक्ट्रेस ने अपने दोस्त को दिखाया था फंदा!

हाल ही में एक इंटरव्यू में रुहानिका की मां ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रुहानिका के अचीवमेंट से किसी को कोई प्रेशर लेना की जरूरत है। ये हमारे लिए भी कोई रातो-रात नहीं हुआ है। इस पूरे प्रॉसिजर में बहुत ही ज्यादा समय लगा है। उनकी मां ने बताया कि इस पूरे प्रॉसेस में आठ साल लगे हैं। घर की बड़ी होने के नाते मैंने रुहानिका के लिए एक सही फाइनेंशियल प्लान बनाया। मैंने पैसों को इन्वेस्ट किया। ऐसा नहीं था कि रुहानिका ने कोई टीवी शो किया और बहुत बड़ा अमाउंट कमा लिया। भगवान की कृपा से, चीजें होती गईं और सब सही तरह से काम कर गया। चाइल्ड लेबर के कमेंट्स पर डॉली ने कहा कि मैं ज्यादा इस तरह के कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती, क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैंने दिया तो मैं परेशान हो जाउंगी, लेकिन यहां चाइल्ड लेबर की बात आती ही नहीं है। क्योंकि रुहानिका के लिए मैंने पिछले चार-पांच सालों में कोई प्रोजेक्ट लिया ही नहीं है।

Big Boss: Shalin Bhanot ने उठाया सुहाग रात का घूंघट, देखते ही shiv thakare ने जड़ दिया थप्पड़

बता दें रुहानिका धवन ने केवल 3 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। रुहानिका 2012 में 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'ये हैं मोहब्बतें' में काम किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन